Kal Ka Mausam 17 October: उत्तर बिहार में शुष्क रहेगा मौसम, IMD ने जारी की पूर्वानुमान रिपोर्ट
IMD Bihar Rain Alert: उत्तर बिहार और मुजफ्फरपुर के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। 17 अक्टूबर को ...और पढ़ें

मौसम पूरी तरह शुष्क और आसमान प्रायः साफ रहने का अनुमान जताया गया है।
HighLights
17 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार में मौसम शुष्क रहेगा।
18-19 अक्टूबर को क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
तापमान 27-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। North Bihar Weather Forecast Update: उत्तर बिहार और मुजफ्फरपुर में मौसम के मिजाज को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा (समस्तीपुर) की ओर से संयुक्त मौसम बुलेटिन जारी किया गया है।
पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार यानी 17 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क और आसमान प्रायः साफ रहने का अनुमान जताया गया है।
18-19 अक्टूबर को हल्की वर्षा
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार, 17 से 21 अक्टूबर तक की मध्यावधि अवधि में आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा।
हालांकि, आगामी 18 और 19 अक्टूबर के आसपास क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर बहुत ही हल्की वर्षा होने की संभावना भी व्यक्त की गई है। इस बदलाव के बावजूद तापमान में बड़ा फेरबदल देखने को नहीं मिलेगा।

तापमान और हवा की रफ्तार
पूर्वानुमान अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 27 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता (Humidity) 75 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 40 से 55 प्रतिशत के आसपास रह सकती है। इस दौरान 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी दिशा से हवाएं चलने का अनुमान है।
विगत दिनों के मौसम का हाल
मौसमी वेधशाला पूसा के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन दिनों में औसत अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं हवा की औसत गति 3.0 किमी प्रति घंटा रही और इस दौरान भी मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही बना रहा।
यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 15 October: उत्तर बिहार में आमतौर पर शुष्क रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान
