Kal Ka Mausam 15 October: उत्तर बिहार में आमतौर पर शुष्क रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान
IMD Weather Forecast:उत्तर बिहार, विशेषकर मुजफ्फरपुर में, आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि 17-18 अक्टूबर के ...और पढ़ें

मौसम प्रणालियों में बदलाव हो रहे हैं।
अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। North Bihar Weather: जिला समेत उत्तर बिहार के जिलों में आगामी दिनों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है।
हालांकि, मौसम प्रणालियों में हो रहे बदलाव के कारण 17 और 18 अक्टूबर के आसपास राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की वर्षा हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के सहयोग से डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा द्वारा जारी मौसम बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
बिहार पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वर्तमान में विभिन्न मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के क्षेत्रों में निचले ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर ऊपरी हवा का एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) मौजूद है।
इसके साथ ही बिहार में 16 से 18 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं से लेकर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
तापमान और हवा की रफ्तार
पूर्वानुमान अवधि (14 से 18 अक्टूबर) के दौरान उत्तर बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
इस दौरान 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने का अनुमान है। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 70 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत के आसपास रह सकती है।
पिछले तीन दिनों का तापमान
पूसा स्थित मौसमी वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन दिनों में औसतन अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस दौरान औसत सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 86 प्रतिशत और दोपहर में 73 प्रतिशत रही। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन 17-18 अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी से तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है।
यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 13 October: उत्तर बिहार में बदलाव, मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना
