विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

24 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान, फिर भी कम नहीं हो रही ठंड, यह है असली वजह

By Prashant Kumar Edited By: Ajit kumar
Published: Mon, 19 Jan 2026 02:04 PM (IST)

Bihar winter temperature: मुजफ्फरपुर में रविवार को दिनभर धूप खिलने से कड़ाके की ठंड से राहत मिली, अधिकतम तापमान 24 ...और पढ़ें

Muzaffarpur cold wave: रात में अब भी ड़ाके की ठंड पड़ रही है। फाइल फोटो

Muzaffarpur cold wave: रात में अब भी ड़ाके की ठंड पड़ रही है। फाइल फोटो

HighLights

  1. अधिकतम तापमान 24 डिग्री, न्यूनतम 6 डिग्री रहा।

  2. दिन-रात के तापमान में अंतर से ठंड बरकरार।

  3. मुजफ्फरपुर का AQI 167 तक सुधरा, हवा की गुणवत्ता बेहतर।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर।Bihar winter temperature: दिन में खिली धूप और बढ़ते अधिकतम तापमान के बावजूद ठंड से पूरी राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को दिन भर तेज धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन रात में सर्दी का असर बरकरार रहा।

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण रात में ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। दिन और रात के तापमान में बढ़ता अंतर ही ठंड कम न होने की मुख्य वजह है। पछिया हवा चलने से सुबह और रात के समय सर्दी का असर और बढ़ जा रहा है।

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में बताया गया है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि होगी। वहीं न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है, जिससे ठंड की तीव्रता में कमी आएगी।

पिछले सात दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • रविवार – 24 / 6
  • शनिवार – 23 / 5
  • शुक्रवार – 22.6 / 4.6
  • गुरुवार – 22.5 / 6.8
  • बुधवार – 23 / 6.5
  • मंगलवार – 22.8 / 5.5
  • सोमवार – 22.2 / 4.6

घटा प्रदूषण स्तर, AQI 167 तक पहुंचा

शहर की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है। रविवार को मुजफ्फरपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 167 रिकॉर्ड किया गया। मिठनपुरा इलाके की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही, जहां पीएम 2.5 का स्तर 247 और पीएम 10 का स्तर 224 दर्ज किया गया। जिला स्कूल क्षेत्र में भी प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत अधिक रहा।

हालांकि दोपहर के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया। एमआईटी और कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास की हवा ग्रीन जोन में रिकॉर्ड की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ठंडी पछिया हवा और साफ आसमान के कारण प्रदूषण का स्तर धीरे-धीरे घट रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।