विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में मतदाता सूची अपडेट करने के लिए दो दिन सभी बूथों पर विशेष शिविर, डीएम ने की समीक्षा

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:49 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और अन्य कार्यों के लिए शनिवार और रविवार को सभी बूथों पर विशेष शिविर लगेंगे। जिलाधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की और पात्र व्यक्तियों से आवेदन करने की अपील की।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रथम अभियान 21 एवं 22 नवंबर तथा द्वितीय अभियान पांच एवं छह दिसंबर को आयोजित होगा।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रथम अभियान 21 एवं 22 नवंबर तथा द्वितीय अभियान पांच एवं छह दिसंबर को आयोजित होगा।

HighLights

  1. सभी बूथों पर विशेष शिविर लगेंगे शनिवार-रविवार को।

  2. जिलाधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की।

  3. पात्र मतदाता 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Voter List Update: जिले के सभी बूथों पर शनिवार और रविवार को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने व अन्य कार्य के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा।

इसकी तैयारी और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विशेष अभियान तिथियां

जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रथम अभियान दिवस 21 एवं 22 नवंबर तथा द्वितीय अभियान दिवस पांच एवं छह दिसंबर को आयोजित होगा।

इन तिथियों को मतदान केंद्रों पर बीएलओ आवश्यक प्रपत्रों के साथ उपस्थित रहेंगे और दावा व आपत्तियां प्राप्त करेंगे। डीएम ने ईआरओ व एईआरओ को विशेष अभियान दिवसों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने को कहा है।

पात्रता और अग्रिम आवेदन

अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 निर्धारित की गई है और इस तिथि को पात्र हो रहे भावी मतदाता नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन दे सकते हैं।

एक अप्रैल 2027, एक जुलाई 2027 और एक अक्टूबर 2027 की अर्हता तिथियों को पात्र होने वाले लोग भी अग्रिम आवेदन दे सकते हैं। पात्र मतदाताओं से इन विशेष अभियान दिवसों का लाभ उठाने का आह्वान किया गया है।

कुल मतदाता व अपील

12 नवंबर को प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के समय जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 33 लाख 62 हजार 114 थी। डीएम ने 18 से 19 वर्ष के फर्स्ट टाइम वोटर्स, छात्र छात्राओं, महिला मतदाताओं व युवाओं सहित छूटे हुए पात्र व्यक्तियों से आवेदन देने की अपील की है।

दावा व आपत्ति दाखिल करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक है, जिनका निष्पादन 28 दिसंबर 2026 तक होगा और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।