विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर SSP का बड़ा एक्शन: लापरवाही पर 2 थानेदार नपे, अब इन नए अफसरों को मिली कमान

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:48 AM (IST)

मुजफ्फरपुर में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पीयर और कच्ची-पक्की ओपी में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की है। विक्की कुमार पीयर के थानाध्यक्ष और नीरज कुमार सिंह कच्ची-पक्की के ओपी अध्यक्ष बने हैं, जिससे विधि-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा। फाइल फोटो

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा। फाइल फोटो

HighLights

  1. विक्की कुमार पीयर थाना के नए थानाध्यक्ष नियुक्त।

  2. नीरज कुमार सिंह कच्ची-पक्की ओपी के अध्यक्ष बने।

  3. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने किए ये महत्वपूर्ण बदलाव।

केशव कुमार, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले के पीयर थाना की कमान अब विक्की कुमार के हाथों में होगी। पुलिस विभाग की ओर से जारी पदस्थापन आदेश के तहत उन्हें पीयर थानाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, जिला आसूचना इकाई टीम में शामिल पुअनि नीरज कुमार सिंह को ओपी अध्यक्ष कच्ची-पक्की बनाया गया है। कार्य कुशलता, कार्यहित व लोकहित एवं रिक्ति के आधार पर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने यह पोस्टिंग की है।

दरअसल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी -02 द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक कुन्दन कुमार, थानाध्यक्ष पियर के विरूद्ध कांडों के न्यूनीकरण किए जाने के संबंध में प्रतिवेदन समर्पित किया गया था।

थानाध्यक्ष पियर से विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई थी, किंतु उनके द्वारा स्पष्टीकरण समर्पित नहीं किया गया। विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण के आलोक में थानाध्यक्ष पियर विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है।

इसके अतिरिक्त, अधोहस्ताक्षरी द्वारा कच्ची पक्की ओपी के कार्यों एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी पुष्पा, ओपी अध्यक्ष, कच्ची-पक्की ओपी का कार्य निष्पादन संतोषजनक नहीं है।

उपर्युक्त तथ्यों के आलोक में एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय, तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर के अनुमोदन उपरांत पुलिस अवर निरीक्षक कुन्दन कुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी पुष्पा को उनके वर्तमान पदस्थापन से मुक्त करते हुए पुलिस केन्द्र, मुजफ्फरपुर वापस किया गया है।

जिसके बाद थानाध्यक्ष पियर एवम् ओपी अध्यक्ष कच्ची-पक्की का पद रिक्त हो गया। रिक्ति के आधार पर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पियर थाना का कमान विक्की कुमार के हाथों में तो कच्ची-पक्की ओपी का कमान नीरज कुमार सिंह को सौंपी है।

दोनों थानाध्यक्ष के पदस्थापना के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि थाना इलाके में विधि-व्यवस्था बेहतर होगी। अपराध पर अंकुश लगेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।