विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक का पानी साफ कर घर-घर पहुंचाया जाएगा पेयजल, 204 करोड़ रुपये स्वीकृत

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:57 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में गिरते भू-जल स्तर के कारण पेयजल संकट को दूर करने के लिए बूढ़ी गंडक नदी के पानी को साफ कर घरों तक पहुंचाया जाएगा। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने अमृत 2.0 के तहत 204 करोड़ रुपये की इस जलापूर्ति योजना को स्वीकृति दी है।

मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक के पानी को साफ कर शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति होगी। (जागरण आर्काइव)

मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक के पानी को साफ कर शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति होगी। (जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. बूढ़ी गंडक का पानी साफ कर घरों तक पहुंचेगा पेयजल।

  2. अमृत 2.0 के तहत 204 करोड़ की योजना स्वीकृत।

  3. दो जल शोधन संयंत्र, 28 जलमीनार और पाइपलाइन बिछेगी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। लगातार गिर रहे भू-जल स्तर से पेयजल संकट का सामना कर रहे शहरवासियों को शीघ्र राहत मिलेगी। अब शहर के उत्तरी भाग से होकर बहने वाल बूढ़ी गंडक के पानी को साफ कर शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति होगी।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने अमृत 2.0 के तहत 03.27 करोड़ की जलापूर्ति योजना को स्वीकृति दी है। 19 जुलाई को महापौर निर्मला देवी ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर इस योजना का प्रस्ताव सौंपा था।

नगर निगम स्थित कार्यालय कक्ष में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में महापौर ने ये जानकारी दी। योजना के बारे में बताया कि नदी का पानी साफ कर पीने योग्य बनाने के लिए सिकंदरपुर समेत दो स्थानों पर 33.46 एमएलडी क्षमता के दो जल शोधन संयंत्र लगाए जाएंगे। साथ ही शहरी क्षेत्र में 28 जलमीनारों का निर्माण होगा।

लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए परियोजना के तहत 37 किलोमीटर मुख्य व 88.4 किलोमीटर फीडर नेटवर्क पाइपलाइन बिछाई जाएगी। योजना से 9,125 नए घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा।

मौजूदा जलापूर्ति कनेक्शनों का उपयोग करते हुए नए कनेक्शन भी दिए जाएंगे। इससे अधिक से अधिक घरों तक पेयजल सुविधा पहुंचाई जा सकेगी।

जलापूर्ति व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए पूर्णतः स्वचालित एससीएडीए सिस्टम से संचालित की जाएगी। इससे जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी व संचालन अधिक प्रभावी की जा सकेगा। प्रेसवार्ता में प्रभारी नगर आयुक्त अमित कुमार व बुडको के सहायक परियोजना निदेशक अमरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

महापौर ने कहा शहरवासियों को स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में मुजफ्फरपुर को यह बड़ी उपलब्धि मिली है। योजना के पूरा होने से शहर के सभी वार्डों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति में मदद मिलेगी।

कहा कि शुक्रवार को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अपर सचिव ने पत्र के माध्यम से योजना की स्वीकृति की जानकारी दी है। योजना पूरी करने की जिम्मेदारी बुडको को दी गई है।

महापौर ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और बिहार के पूर्व नगर विकास एवं आवास मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं वर्तमान मंत्री नीतीश मिश्रा का आभार जताया है।

  • केंद्र सरकार ने दी अमृत 2.0 के तहत जलापूर्ति योजना को स्वीकृति, 19 जुलाई को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री से दिया था प्रस्ताव
  • पानी को पीने योग्य बनाने के लिए सिकंदरपुर समेत दो स्थानों पर बनेगा 33.46 एमएलडी क्षमता के दो जल शोधन संयंत्र, 28 जलमीनार बनेंगी
  • 37 किलोमीटर मुख्य पाइपलाइन व 88.4 किलोमीटर फीडर नेटवर्क पाइपलाइन बिछाई जाएंगी, 9,125 नए घरों को दिया जाएगा कनेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।