विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में शिक्षकों की अचानक निकली 'लॉटरी', किसी को मिला डबल वेतन तो किसी को एक्स्ट्रा कैश

Published: Sat, 10 Oct 2026 07:54 PM (GMT+05:30)

HRMS CFMS Payment: मुजफ्फरपुर के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन भुगतान की गहन समीक्षा की जाएगी। ...और पढ़ें

कर्मियों को वेतन भुगतान मद में देय और वितरित राशि का मिलान कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करना है। फाइल फोटो

कर्मियों को वेतन भुगतान मद में देय और वितरित राशि का मिलान कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करना है। फाइल फोटो

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर में शिक्षक वेतन भुगतान की गहन समीक्षा शुरू।

  2. अधिक भुगतान, अनियमितताओं के कारण सख्त कार्रवाई।

  3. कर्मचारी रविवार को वेतन अभिलेखों का मिलान करेंगे।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Teacher Salary Audit: जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन भुगतान की अब गहन समीक्षा की जाएगी।

दूसरे जिलों में वेतन मद में देय राशि से अधिक भुगतान किए जाने और अनियमितता के मामले सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है।

रविवार को भी खुलेगा कार्यालय

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कार्यालय के सभी विपत्र लिपिक, मेकर, चेकर और डाटा एंट्री ऑपरेटर को रविवार को सामान्य कार्यदिवस की तरह कार्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है।

इन कर्मियों को वेतन भुगतान मद में देय और वितरित राशि का मिलान कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करना है।

एचआरएमएस और सीएफएमएस से भुगतान

जिले के प्राथमिक, मध्य, उच्च और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक एवं कर्मी कार्यरत हैं। इन सभी के वेतन का भुगतान एचआरएमएस, सीएफएमएस और अन्य माध्यमों से किया जाता है।

विभाग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि किसी भी स्तर पर निर्धारित राशि से अधिक भुगतान या कोई विसंगति न हुई हो।

अनुपस्थित रहने पर कटेगा वेतन

डीपीओ स्थापना ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि रविवार यानी 11 अक्टूबर को कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य है। यदि इस दौरान कोई भी संबंधित लिपिक या ऑपरेटर अनुपस्थित रहता है, तो उसे उस तिथि का वेतन नहीं दिया जाएगा। इस कड़ाई के बाद सभी कर्मी अभिलेखों के मिलान कार्य में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार शिक्षक स्थानांतरण MLC चुनाव आचार संहिता के कारण फंसा, आयोग के निर्देश का इंतजार