विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Muzaffarpur News: शिक्षिका कोमल ने मुझे समझा नहीं, मेरी नहीं तो... एकतरफा प्यार में मार दी गोली

By Uma Shankar Edited By: Dharmendra Singh
Published: Wed, 25 Mar 2026 04:42 PM (IST)

मुशहरी में शिक्षिका कोमल की हत्या एकतरफा प्यार के कारण हुई। आरोपी राजा कुमार ने स्वीकार किया कि कोमल ने ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर के मुशहरी में कोमल हत्याकांर्ड का पर्दाफाश हुआ।

मुजफ्फरपुर के मुशहरी में कोमल हत्याकांर्ड का पर्दाफाश हुआ।

HighLights

  1. शिक्षिका कोमल की हत्या एकतरफा प्यार का मामला।

  2. आरोपी राजा कुमार गिरफ्तार, हत्या की बात स्वीकारी।

  3. हथियार सप्लायर संजीवन कुमार भी पुलिस की गिरफ्त में।

संवाद सहयोगी, मुशहरी । कोमल ने कभी मुझे समझा ही नहीं, इसलिए मैने उसकी जान ले ली। मुशहरी थाना क्षेत्र के निजी विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका कोमल की जान एक तरफ़ा प्यार में गोली मार कर की गई थी।

यह सभी खुलासा आरोपित राजा कुमार ने पकड़े जाने के बाद की। सोमवार की देर रात आरोपित राजा को पुलिस ने उसके घर मतलपुर से ही धर दबोचा।

पकड़े जाने के बाद उसने शिक्षिका कोमल की हत्या करने के आरोप को स्वीकार किया गया। इतना ही नहीं, राजा की निशानदेही पर हथियार सप्लाई करने वाले एक अन्य युवक को भी पुलिस ने पकड़ा है।


गौरतलब है कि शिक्षिका कोमल की हत्या तरौरा पुल पर 25 नवंबर 2025 को आरोपित ने गोली मार कर दी थी। इस मामले में शिक्षिका के स्वजनों ने नामजद प्राथमिकी की गई थी।

घटना के बाद मुशहरी पुलिस ने पूछताछ की थी, जिसमे जिस बाइक की बात सामने आई थी, वह बाइक गिरफ्तार व्यक्ति राजा कुमार की है। मोबाइल टावर डंपिंग किया गया तो घटना के समय मोबाइल का लोकेशन भी घटना स्थल का ही मिला। पुलिस पुख्ता हो गई कि हत्या में राजा शामिल था।

थानाध्यक्ष ने की कार्रवाई 

मुशहरी पुलिस को घटना के समय स्थानीय लोग एवं परिवार के लोगों ने इस तथ्य को सामने नहीं लाया था। इस वैज्ञानिक जांच के आधार पर मुशहरी पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया।

सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि राजा कुमार अपने घर मतलपुर में है। सूचना मिलते ही मुशहरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने पूरी दलबल के साथ महिला एसआइ सुप्रिया के साथ देर रात ही प्रस्थान कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से राजा कुमार को धर दबोचा।

हथियार सप्लाई करने वाला भी धराया 

पकड़े जाने के बाद राजा की निशानदेही पर हथियार आपूर्ति करने वाले संजीवन कुमार को भी गिरफ्तार कर मुशहरी थाना लाया गया। पूछताछ के क्रम में राजा कुमार ने यह स्वीकार किया कि वह मृतक कोमल से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन उसने कभी मुझे समझा हीं नहीं, इसलिए उसके मन में यह भावना आया कि जब मेरी नहीं तो किसी की नहीं होने दूंगा।

पेट्रोल पंप पर काम करता था राजा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हत्यारा किसी पेट्रोल पंप पर कार्य करता था। घटना के दो दिन पूर्व ही पेट्रोल पम्प के मैंनेजर को कहा कि वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है, जबकि शिक्षिका के पोस्टमार्टम के समय राजा कुमार वहां मौजूद था।

इस संबंध में डीएसपी सकरा 2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी तो पहले ही की जाती, लेकिन सभी दृष्टिकोण से जांच के उपरांत ही गिरफ़्तारी की गई है।