मुजफ्फरपुर: शादी के 28 साल बाद टीचर ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी का पैर तोड़कर घर से निकाला
मुजफ्फरपुर के मुशहरी में एक शिक्षक ने 28 साल बाद दूसरी शादी कर पहली पत्नी को पीटा और घर से निकाल दिया, जिससे उसका पैर टूट गया।
-1786554231257_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
शिक्षक ने 28 साल बाद की दूसरी शादी।
पहली पत्नी को पीटा, पैर तोड़ा और घर से निकाला।
पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया।
संवाद सहयोगी, मुशहरी। थाना क्षेत्र के बड़ी कोठिया गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शिक्षक ने 28 वर्ष बाद दूसरी शादी कर पहली पत्नी के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।
इस घटना में पत्नी का पैर टूट गया है। मामले में पीड़िता सुमन कुमारी ने थाने में आवेदन देकर दहेज के लिए मारपीट और घर से भगाने का आरोप लगाया है।
सुमन ने पुलिस को बताया है कि उनकी शादी वर्ष 1998 में सात मई को बैद्यनाथ कुमार यादव से हुई थी। विवाह के बाद से ही उनके पति दहेज में वाहन और अन्य सामान की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करते रहे।
इस बीच पता चला कि उनके पति ने गुप्त रूप से दूसरी शादी कर ली है, जिससे एक बेटी भी है। इस बीच सात अगस्त को जब उनके पति घर पहुंचे, तो उन्होंने मारपीट करते हुए घर छोड़ने को कहा।
विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर पैर तोड़ डाला। जान से मारने का प्रयास भी किया गया। पड़ोसियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके गहने और अन्य सामान ससुराल में हैं। पति और ससुराल के अन्य सदस्य जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मुंगेर: 3 साल के मासूम का अपहरण कर 3 लाख में बेचा, पुलिस ने साढ़े 4 घंटे में आरा से किया बरामद
