विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर रेल रूट पर त्योहार में यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 9 घंटे तक देरी से चल रहीं गाड़ियां, 4 ट्रेनें रद

Published: Mon, 26 Oct 2026 11:41 PM (IST)

त्योहारों के दौरान मुजफ्फरपुर में स्पेशल ट्रेनें 9 घंटे तक देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

HighLights

  1. स्पेशल ट्रेनें त्योहारों में 9 घंटे तक देरी से चल रही हैं।

  2. उधना-जयनगर रूट की चार ट्रेनें रद्द की गईं।

  3. यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। त्योहारों में घर पहुंचने की जल्दी और रेलवे की स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। कोई ट्रेन चार घंटे तो कोई सात से नौ घंटे तक विलंब से चल रही है।

ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। दूसरी ओर कम मांग का हवाला देकर उधना-जयनगर रूट की चार ट्रेनों को रद कर दिया गया है।

यात्रियों का कहना है कि जब दिल्ली और मुंबई रूट पर टिकट के लिए मारामारी है, तब रेलवे को वहां ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ट्रेन संख्या 09073 (उधना-जयनगर) और 09074 (जयनगर-उधना) के साथ 09071 (उधना-जयनगर) और 09072 (जयनगर-उधना) का परिचालन रद किया गया है। रेलवे ने इसकी वजह कम मांग बताई है।

घंटों लेट, कैसे पूरा होगा त्योहार का सफर

यात्रियों के अनुसार, कई स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रा की योजना बिगाड़ दी है। कुछ ट्रेनों की देरी आठ से नौ घंटे तक बताई गई है।

इनमें 05219 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार टर्मिनल, 05589 मुजफ्फरपुर से पुणे के हड़पसर और 04028 आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के बीच चलती है।

ट्रेन संख्या 07315 हुब्बल्ली से मुजफ्फरपुर और 07316 वापसी दिशा में चलती है। 04314 योगनगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर आती है। 04640 छेहरटा मुजफ्फरपुर के बीच चलती है।

यह भी पढ़ें- रांची से यूपी-बिहार के लिए चलेंगी 3 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें! गोरखपुर-बनारस के लिए भी स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव