विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर-सोनबरसा एनएच निर्माण पकड़ेगा रफ्तार, सड़क मार्ग में आ रही धार्मिक संरचनाएं जल्द होंगी शिफ्ट

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:44 AM (IST)

Sitamarhi Sonbarsa NH Upgrade: मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक बनने वाले फोरलेन एनएच-22 के निर्माण में अब तेजी आएगी, क्योंकि सड़क ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर-सोनबरसा एनएच के किनारे कई स्थानों पर मंदिर, मजार, माई स्थान और कब्रिस्तान जैसी धार्मिक संरचनाएं स्थित हैं।

मुजफ्फरपुर-सोनबरसा एनएच के किनारे कई स्थानों पर मंदिर, मजार, माई स्थान और कब्रिस्तान जैसी धार्मिक संरचनाएं स्थित हैं।

HighLights

  1. धार्मिक संरचनाएं हटेंगी, मुजफ्फरपुर-सोनबरसा एनएच निर्माण में तेजी।

  2. NHAI और जिला प्रशासन मिलकर बाधाएं दूर कर रहे हैं।

  3. 82.578 किमी फोरलेन 3590 करोड़ की लागत से बनेगा।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Sonbarsa NH 22 Construction: मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक बनने वाले फोरलेन नेशनल हाईवे (NH-22) के निर्माण कार्य में अब और तेजी आने वाली है।

सड़क निर्माण के मार्ग में रोड़ा बन रही धार्मिक संरचनाओं को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और जिला प्रशासन ने इसे लेकर कवायद तेज कर दी है, ताकि परियोजना के कार्य में कोई रुकावट न आए।

सामने आई थीं धार्मिक संरचनाएं

एनएचएआइ द्वारा कराए गए सर्वे के दौरान यह बात सामने आई थी कि मुजफ्फरपुर-सोनबरसा एनएच के किनारे कई स्थानों पर मंदिर, मजार, माई स्थान और कब्रिस्तान जैसी धार्मिक संरचनाएं स्थित हैं, जिन्हें सड़क चौड़ीकरण के लिए शिफ्ट किया जाना आवश्यक है।

इसे लेकर एनएचएआइ ने पहले भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर इन संरचनाओं के मूल्यांकन और रिपोर्ट देने का अनुरोध किया था।

विशेषज्ञ समिति से मूल्यांकन

भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने स्पष्ट किया कि धार्मिक संरचनाओं और उनके पुनर्वास (Rehabilitation) का मूल्यांकन तकनीकी विशेषज्ञों की समिति के माध्यम से कराया जाता है।

इसके आलोक में अब एनएचएआइ के परियोजना निदेशक ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को पत्र लिखकर विशेषज्ञ समिति से इसका विधिवत मूल्यांकन कराकर रिपोर्ट सौंपने का अनुरोध किया है।

प्रशासन की ओर से इस कार्य को जल्द पूरा करने के लिए समिति गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एक नजर में जानें परियोजना की मुख्य बातें:

  • मार्ग और विस्तार: यह फोरलेन हाईवे NH-22 का हिस्सा है, जो मुजफ्फरपुर में NH-27 (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) के जंक्शन से शुरू होकर मक्सूदपुर, रुन्नीसैदपुर, थुम्मा, सीतामढ़ी (डुमरा) और भूतही होते हुए भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनबरसा तक जाती है।
  • लंबाई और लागत: इस परियोजना की कुल लंबाई 82.578 किलोमीटर है, जिस पर लगभग ₹3,590.73 करोड़ की लागत आएगी।
  • समय और सुविधा: इस फोरलेन के बन जाने से मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की दूरी महज 35-40 मिनट और सोनबरसा तक का सफर लगभग डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा, जिससे जाम की समस्या से स्थायी मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोरलेन से उत्तर बिहार में सुगम होगा आवागमन, पर्यटन स्थलों को भी जोड़ेगा NH 22