विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रात 10 बजते ही यहां थम जाएगा सड़क यातायात, 3 रात बंद रहेगा मुजफ्फरपुर का शेरपुर फाटक

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:50 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में शेरपुर रेल फाटक मरम्मत कार्य के कारण तीन रातों के लिए बंद रहेगा। रात 10 बजे से सुबह ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर का शेरपुर फाटक तीन रातों तक बंद।

  2. रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सड़क यातायात ठप।

  3. रेलवे ट्रैक मरम्मत, स्लीपर और चेक रेल बदले जाएंगे।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। अगर आप रात में शेरपुर रेल फाटक होकर गुजरते हैं तो अगले तीन दिनों तक अपना रास्ता बदलना होगा। मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर नारायणपुर अनंत स्टेशन से पहले स्थित शेरपुर समपार फाटक संख्या 99 को रेलवे मरम्मत कार्य के कारण लगातार तीन रात बंद रखा जाएगा।

इस दौरान सड़क से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में आवागमन के लिए नारायणपुर रेलवे स्टेशन से पहले स्थित रेल फाटक संख्या 98 का इस्तेमाल किया जा सकता है।

रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रोक

पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर स्थित रेलपथ विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, शेरपुर रेल फाटक 28/29, 29/30 और 30/31 अक्टूबर की रात बंद रहेगा। तीनों दिन रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक इस फाटक से सड़क यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लोगों को निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक रास्ते से आवागमन करना होगा।

स्लीपर और चेक रेल बदलेगा रेलवे

रेलवे की ओर से इस दौरान ट्रैक की मरम्मत और ओवरहालिंग का काम किया जाएगा। इसके तहत स्लीपर और चेक रेल बदले जाएंगे। रेलपथ विभाग ने रेल परिचालन की सुरक्षा के लिहाज से इस कार्य को जरूरी बताया है। मरम्मत पूरी होने के बाद ट्रैक की स्थिति बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

अधिकारियों को दी गई सूचना

रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर, रेलपथ, मुजफ्फरपुर ने अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी से बंदी की अवधि में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया है। संबंधित रेल अधिकारियों के साथ आरपीएफ, जीआरपी और भगवानपुर थाने को भी इसकी सूचना दी गई है।

रात में निकलने से पहले बदल लें रास्ता

लगातार तीन रात फाटक बंद रहने से शेरपुर और आसपास के क्षेत्रों से गुजरने वाले लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ सकती है। ऐसे में रात के समय यात्रा करने वाले लोग पहले से वैकल्पिक मार्ग की योजना बना लें, ताकि अनावश्यक जाम और परेशानी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- दरभंगा एयरपोर्ट से फोरलेन तक पहुंचना होगा आसान, फ्लाईओवर बनने से यात्रियों को होगा फायदा