मुजफ्फरपुर के सरकारी स्कूलों में शुरू होंगे इको क्लब, छात्रों में बढ़ेगी पर्यावरण जागरूकता
मुजफ्फरपुर के सरकारी विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए इको क्लब की गतिविधियां शुरू ...और पढ़ें

जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
HighLights
सरकारी स्कूलों में इको क्लब की गतिविधियां होंगी शुरू।
पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को मिलेगा बढ़ावा।
छात्रों को व्यावहारिक गतिविधियों से किया जाएगा जागरूक।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Government Schools: राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए इको क्लब फॉर मिशन लाइफ की गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ ही विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियां भी कराई जाएंगी।
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
राशि का आवंटन
समग्र शिक्षा 2026-27 के तहत इको क्लब की गतिविधियों के संचालन के लिए विद्यालयों को अलग-अलग श्रेणियों में राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके तहत स्कूलों को पांच हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये प्रति विद्यालय तक दिए जाएंगे। इस प्राप्त राशि का उपयोग पूरी तरह पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों में ही किया जाएगा।
कई गतिविधियां होंगी
मुजफ्फरपुर के विद्यालयों में पोषण वाटिका, ईको पार्क, जैव विविधता संरक्षण, सतत खाद्य प्रणाली, कचरा एवं प्लास्टिक प्रबंधन के साथ जल और ऊर्जा संरक्षण जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी।
इसके अलावा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, विशेष प्रदर्शनियों और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
पौधे और ट्री-गार्ड
इको क्लब को मिली राशि से जैविक बीज, गमले, कंपोस्ट पिट, हर्बल व फलदार पौधे और ट्री-गार्ड खरीदे जा सकेंगे।
विद्यालयों के भीतर गीले, सूखे और प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग रखने की उचित व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। छात्रों में जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक और अन्य कलात्मक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
यह भी पढ़ें- मधुबनी के स्कूलों में 24 अक्टूबर को सजेगा कला उत्सव का मंच, छात्र दिखाएंगे हुनर
