विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में खेल प्रतिभाओं का होगा महामुकाबला, एक अक्टूबर से शुरू होगी जिला स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता

Published: Tue, 22 Sep 2026 01:26 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में 1 से 4 अक्टूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें 26 खेलों में अंडर ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. 1 से 4 अक्टूबर तक मुजफ्फरपुर में खेल प्रतियोगिता।

  2. 26 खेलों में तीन आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं लेंगे भाग।

  3. खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का संयुक्त आयोजन।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन पहली अक्टूबर से चार अक्टूबर तक शहर के आधा दर्जन खेल मैदानों में होगी।

जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने सोमवार को प्रतियोगिता के कार्यक्रम की घोषणा की। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 26 खेलों का तीन आयु वर्ग अंडर 14, 17 एवं 19 बालक एवं बालिका वर्ग में होगी।

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में जिले के सभी सरकारी मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक एवं सीबीएसी व आईसीएसई से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय (केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय को छोड़कर), राजकीय अंबेडकर विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्र-छत्राएं भाग लेंगे।

खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम

एक अक्टूबर

खेल भवन - ताइक्वांडो ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालक व बालिका ), कुश्ती ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालक ), वुशू ( अंडर 17 एवं 19 बालक व बालिका), शतरंज ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालक व बालिका )।
- स्वीमफिट तरणताल अखाड़ाघाट - तैराकी ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालक तथा अंडर 14 व 17 बालिका ),
- पंडित नेहरू स्टेडियम - हांकी ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालक व बालिका ) एवं हैंडबाल ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालक व बालिका )

  •  जिला स्कूल मैदान - क्रिकेट ( अंडर 19 बालक )
  • स्पोटर्स कम्पलेक्स - टेबल टेनिस ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालिका )
  • खुदीराम बोस मैदान - फुटबाल ( अंडर 14 एवं 17 बालिका )
  • खेल परिसर सिकंदरपुर - बास्केटबाल ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालक व बालिका )

दो अक्टूबर : - एथलेटिक्स ( अंडर 14 बालक व बालिका ), खो-खो ( अंडर 14 बालक व बालिका )
- स्पोटर्स कम्पलेक्स - योगा ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालक व बालिका ), टेबल टेनिस ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालक )
- जिला स्कूल मैदान - क्रिकेट ( अंडर 17 बालक )
- खेल भवन - बाक्सिंग ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालक तथा अंडर 17 व 19 बालिका ), भारोत्तोलन ( अंडर 17 एवं 19 बालक व बालिका ), कबड्डी ( अंडर 14 बालक व बालिका )
- खुदीराम बोस खेल मैदान - फुटबाल ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालक )

तीन अक्टूबर : पंडित नेहरू स्टेडियम - खो-खो ( अंडर 17 बालक व बालिका ), एथलेटिक्स ( अंडर 17 बालक व बालिका )
- जिला स्कूल मैदान - क्रिकेट ( अंडर 14 बालक )
- स्पोर्टस कम्पलेक्स - बैडमिंटन ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालिका ), वालीबाल ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालक )
- खेल भवन - कबड्डी ( अंडर 17 बालक व बालिका ),
- खुदीराम बोस खेल मैदान - रग्बी ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालक व बालिका )

चार अक्टूबर : पंडित नेहरू स्टेडियम - एथलेटिक्स ( अंडर 19 बालक व बालिका ), साईक्लिंग ( अंडर 17 एवं 19 बालक व बालिका ) एवं खो-खो ( अंडर 19 बालक व बालिका )
- स्पोट़र्स कम्पलेक्स - बैडमिंटन ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालक ), वालीबाल ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालिका )
- खेल भवन - कबड्डी ( अंडर 19 बालक व बालिका ), कराटे ( अंडर 14, 17 एवं 19 बालक व बालिका )

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में दमखम दिखाएंगी मुजफ्फरपुर की गुड़िया, रग्बी टीम में हुआ चयन