विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन गेम्स में दमखम दिखाएंगी मुजफ्फरपुर की गुड़िया, रग्बी टीम में हुआ चयन

Published: Tue, 22 Sep 2026 06:00 AM (IST)

Indian Women Rugby Team Asian Games: मुजफ्फरपुर के बरकुरवा गांव की गुड़िया का जापान में होने वाले 20वें एशियन गेम्स ...और पढ़ें

गुड़िया। सौ. वेब

गुड़िया। सौ. वेब

HighLights

  1. जापान एशियन गेम्स के लिए गुड़िया का चयन।

  2. मुजफ्फरपुर की बेटी भारतीय रग्बी टीम का हिस्सा।

  3. राजमिस्त्री की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Gudiya Rugby Player Muzaffarpur: जापान के आइची-नागोया में होने जा रहे 20वें एशियन गेम्स में मुजफ्फरपुर का डंका बजेगा।

जिले के तुर्की क्षेत्र के बरकुरवा गांव की बेटी गुड़िया रग्बी स्पर्धा में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

26 को होंगी रवाना

चीते जैसी फुर्ती और शानदार टैकलिंग के दम पर पहचान बनाने वाली गुड़िया 26 सितंबर को जापान के लिए रवाना होंगी। एशियन गेम्स में रग्बी स्पर्धा का आयोजन 1 से 3 अक्टूबर तक किया जाएगा।

आठ अंतरराष्ट्रीय मैच का अनुभव

गुड़िया इससे पहले जूनियर एशियन रग्बी चैंपियनशिप में भारत के लिए कांस्य पदक जीत चुकी हैं। अब तक 8 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकीं गुड़िया हाल में चीन में आयोजित एशियन गेम्स क्वालीफाइंग सीरीज खेलकर लौटी हैं।

आरती के साथ बनाएंगी जोड़ी

12 टीमों वाली क्वालीफाइंग सीरीज में भारतीय टीम छठे स्थान पर रही, जिससे एशियन गेम्स का टिकट पक्का हुआ। भारतीय टीम में मुजफ्फरपुर की गुड़िया के साथ नवादा की आरती कुमारी भी शामिल हैं।

राजमिस्त्री की बेटी की सफलता

बरकुरवा गांव निवासी राजमिस्त्री रामप्रवेश राय और गृहिणी ललिता देवी की बेटी गुड़िया ने तुर्की के मैदान से अपने खेल की शुरुआत की थी। स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा गुड़िया को 2025 में खेल कोटे से सरकारी नौकरी मिली है।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: हरमनप्रीत कौर की सेना गोल्ड पर जमाना चाहेगी कब्जा, श्रीलंका के खिलाफ होगी 'सोने' के लिए जंग

जिले के रग्बी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं पर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। अब गुड़िया कुमारी एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले का नाम रोशन करेंगी। जिले के लोगों की शुभकामना उसके साथ है।

-

राजेंद्र कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर