विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में स्कूल में पढ़ाई के बीच दौड़ा करंट, चपेट में आए दो बच्चों की हालत नाजुक, मची चीख-पुकार

By Keshav KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Fri, 09 Oct 2026 11:26 AM (GMT+05:30)

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से ...और पढ़ें

करंट की चपेट में आए बच्चों को चल रहा  इलाज।

करंट की चपेट में आए बच्चों को चल रहा इलाज।

HighLights

  1. सरकारी स्कूल में 11 हजार वोल्ट तार से दो छात्राएं झुलसीं।

  2. संजना और नंदिनी की हालत नाजुक, एसकेएमसीएच में भर्ती।

  3. बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों का भारी आक्रोश।

केशव कुमार, मुजफ्फरपुर । अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ाजगरनाथ इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित एक सरकारी स्कूल में शुक्रवार को 11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से कई छात्र गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद स्कूल परिसर में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में दो बच्चों को इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बता दें कि झुलसी बच्चियों में संजना 14 वर्ष और नंदिनी 12 वर्ष है। संजना बिजली करेंट लगने से स्कूल के दिवार से टकरा गई। जिससे उसका सिर भी फट गया है। चिकित्सक ने स्थिति गंभीर बताया है। आईसीयू में भर्ती करके इलाज शुरू किया है। वहीं नंदिनी झुलसी हुई है।

स्कूल परिसर में मची अफरातफरी

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय बच्चे स्कूल में मौजूद थे, तभी परिसर के ऊपर अथवा पास से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाई-टेंशन तार अचानक सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हादसे का सबब बन गया।

करंट की चपेट में आते ही कई छात्र झुलस गए। बच्चों की चीखें सुनकर स्कूल स्टाफ और आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय चिकित्सक ने तुरंत एसकेएमसीएच में भर्ती के लिए भेजा है।

बिजली विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का आक्रोश :

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और बच्चों के परिजन स्कूल परिसर में जुट गए। बिजली विभाग की घोर लापरवाही को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल जैसी संवेदनशील जगह के पास से गुजर रहे हाई-टेंशन तारों को लेकर विभाग को कई बार आगाह किया गया था, लेकिन अधिकारियों ने समय रहते कोई सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाया। आक्रोशित लोग बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

शिक्षक पांडव राय ने बताया कि स्कूल के छत पर चढ़ीं थी। इसी दौरान बच्चियां करेंट की चपेट में आ गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी एसकेएमसीएच पहुंच बच्चियों की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में बेटी के घर आई थीं मां, सुबह सड़क पार करते समय हादसे में चली गई जान