विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर की सड़कों की मरम्मत का काम शुरू, नवरात्र और छठ में श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Published: Fri, 16 Oct 2026 04:44 AM (IST)

Muzaffarpur Road Repairing Work:मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा और छठ महापर्व से पहले सड़कों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू ...और पढ़ें

अखाड़ाघाट से जीरोमाइल तक की प्रमुख सड़क की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। जागरण

अखाड़ाघाट से जीरोमाइल तक की प्रमुख सड़क की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। जागरण

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Akharaghat Zero Mile Road Repair: दुर्गा पूजा और छठ महापर्व को देखते हुए मुजफ्फरपुर शहर में जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।

त्योहारों के दौरान मेला घूमने वाले श्रद्धालुओं और छठ घाटों पर जाने वाले लोगों को गड्ढे वाली सड़कों से राहत मिलेगी। जिलाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग ने मरम्मत अभियान तेज कर दिया है।

रातों-रात मरम्मत कार्य

वर्तमान में अखाड़ाघाट से जीरोमाइल तक की प्रमुख सड़क की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। इस मार्ग के करीब 90 प्रतिशत गड्ढों को अब तक भरा जा चुका है। उत्तर बिहार पथ अंचल के अधीक्षण अभियंता ई. अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से पहले यह कार्य पूरा हो जाएगा। ट्रैफिक बाधित न हो, इसके लिए रात के समय काम कराया जा रहा है।

अन्य रास्तों की मरम्मत

गुरुवार से पुरानी मोतिहारी रोड, दिघरा-बटलर रोड, खबड़ा से लदौरा रोड, कच्ची पक्की से रामचंद्रा रोड और काजीइंडा-महुआ रोड पर काम शुरू किया जा रहा है। इन सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए करीब 25 लाख रुपये की लागत आएगी। स्थायी निर्माण में कागजी प्रक्रिया के कारण समय लगने से पहले तत्काल गड्ढों को भरकर सड़क समतल की जा रही है।

अधिकारियों ने लिया जायजा

अधीक्षण अभियंता ने गुरुवार को खुद कार्यस्थल पर पहुंचकर मरम्मत का जायजा लिया और संवेदक को तय समयसीमा में काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा, जीरोमाइल में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए सड़क किनारे से जलनिकासी की व्यवस्था की गई है। वहां मिट्टी भरने की कोशिश करने वालों पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में नवरात्र पर देवी मंदिर मार्ग पर वाहनों की नो एंट्री, 17 से 20 तक ट्रैफिक में बदलाव