विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में नवरात्र पर देवी मंदिर मार्ग पर वाहनों की नो एंट्री, 17 से 20 तक ट्रैफिक में बदलाव

By Md Samsad Edited By: Ajit kumar
Published: Thu, 15 Oct 2026 07:12 PM (GMT+05:30)

Devi Mandir Muzaffarpur Route Closed: मुजफ्फरपुर में नवरात्र के अवसर पर 17 से 20 अक्टूबर तक देवी मंदिर मार्ग पर ...और पढ़ें

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Traffic Route Change Navratri: नवरात्र के पावन अवसर पर मुजफ्फरपुर के देवी मंदिर मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।

आगामी 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

सप्तमी से दशमी तक बदलाव

नवरात्र के दौरान देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सप्तमी से लेकर दशमी तिथि तक इस मार्ग को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। मंदिर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बांस-बल्ले से मजबूत बैरिकेडिंग की जा रही है।

अन्य रूट भी प्रभावित

देवी मंदिर मार्ग के अलावा शहर के कई अन्य प्रमुख रूटों पर भी गाड़ियों के परिचालन पर रोक रहेगी। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए कुछ अन्य रास्तों को वन-वे घोषित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे डायवर्ट किए गए रूटों का ही प्रयोग करें।