विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में रामदयालु नगर से चांदनी चौक सिक्स लेन पर काम शुरू, 1 वर्ष में पूरा होने पर मिलेगी जाम से राहत

By Babul DeepEdited By: Ajit Kumar
Published: Sun, 29 Nov 2026 05:06 PM (IST)

Ramdayalu Chandni Chowk Six Lane: मुजफ्फरपुर में रामदयालु नगर से चांदनी चौक तक 4.50 किलोमीटर लंबी सड़क को सिक्स लेन बनाने का काम शुरू हो गया है। यह परियोजना 44.76 करोड़ रुपये की लागत से एक वर्ष में पूरी होगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर इसे बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड को सौंप दिया है!

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर इसे बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड को सौंप दिया है!

HighLights

  1. रामदयालु नगर से चांदनी चौक तक सिक्स लेन सड़क निर्माण।

  2. परियोजना लागत 44.76 करोड़, एक वर्ष में होगी पूरी।

  3. शहर को भीषण ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Highway Widening Project: मुजफ्फरपुर की सबसे व्यस्ततम सड़कों में शामिल रामदयालु नगर से चांदनी चौक तक 4.50 किलोमीटर लंबी सड़क को सिक्स लेन बनाने का काम शुरू हो चुका है, जिससे शहरवासियों को रोजाना लगने वाले भीषण जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

एनएच 122 के इस हिस्से के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर इसे बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड को सौंप दिया है, जिसके बाद अब चौड़ीकरण व रखरखाव की जिम्मेदारी पुल निर्माण निगम के पास है।

परियोजना का शिलान्यास अगस्त 2026 में हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है, जिसे एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

44.76 करोड़ से बदलेंगी सुविधाएं

लगभग 44.76 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत मौजूदा फोरलेन सड़क को सर्विस लेन के हिस्से का उपयोग करते हुए सिक्स लेन में बदला जाएगा। इसके साथ ही भगवानपुर चौक गोलंबर का विकास और जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण भी कराया जाएगा ताकि आवागमन सुगम हो सके।

अतिक्रमण और पेड़ों पर जमीनी तैयारी

सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में आने वाले अतिक्रमण को हटाने और सर्विस लेन को व्यवस्थित करने की योजना पर काम चल रहा है, जबकि मार्ग के किनारे स्थित करीब 500 पेड़ों को काटने या दूसरी जगह शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि एनएचएआई से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा कर परियोजना निदेशक व पीआईयू मुजफ्फरपुर के पत्रांक 701 से एनओसी जारी कर दी गई है, जिससे काम बिना बाधा तय समय में पूरा होने की राह पर है। 

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में इस सड़क को बनाया जाएगा सिक्सलेन, अब नहीं झेलनी पड़ेगी जाम की समस्या; टेंडर को लेकर भी आई जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।