एशियन गेम्स में दिखेगा मुजफ्फरपुर का जलवा, कुराश स्पर्धा में प्रशांत तिवारी बने तकनीकी अधिकारी
Nagoya Asian Games 2026 Bihar: मुजफ्फरपुर के प्रशांत तिवारी को जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में कुराश ...और पढ़ें

प्रशांत तिवारी की फाइल फोटो।
HighLights
मुजफ्फरपुर के प्रशांत तिवारी एशियन गेम्स में तकनीकी अधिकारी बने।
जापान के नागोया में कुराश स्पर्धा के लिए नियुक्ति हुई।
बिहार के पहले रेफरी जिन्हें एशियन गेम्स में यह सम्मान मिला।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Prashant Tiwari Kurash Referee: जापान के नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स से मुजफ्फरपुर के लिए बड़ी और खुशखबरी आई है।
जिले के प्रशांत तिवारी को एशियन गेम्स में कुराश प्रतिस्पर्धा के लिए तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
एशिया के बड़े मंच पर जिम्मेदारी
एमेच्योर कुराश एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव और इंटरनेशनल थ्री-स्टार रेफरी प्रशांत तिवारी को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया द्वारा यह जिम्मेदारी दी गई है।
यह नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय कुराश संघ के तकनीकी निदेशक रवि कपूर की अनुशंसा पर की गई है।
बिहार के पहले रेफरी बने
प्रशांत तिवारी बिहार के पहले ऐसे रेफरी हैं, जिन्हें एशिया के सबसे बड़े खेल आयोजन यानी एशियन गेम्स में बतौर तकनीकी अधिकारी चुना गया है।
शहर के पुरानी बाजार निवासी स्वर्गीय अवध किशोर तिवारी के पुत्र प्रशांत हाल ही में उजबेकिस्तान में आयोजित सेमीनार में शामिल हुए थे।
भारतीय दल में 6 खिलाड़ी
एशियन गेम्स में लगातार तीसरी बार भारतीय कुराश दल अपनी सहभागिता दर्ज कराएगा। इस बार भारतीय टीम में तीन पुरुष और तीन महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
इससे पहले 2018 के एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था।
मंगलवार को होंगे रवाना
एशियन गेम्स में कुराश स्पर्धा का आयोजन 26 से 28 सितंबर तक किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के लिए वे मंगलवार को मुजफ्फरपुर से रवाना होंगे।
उनकी इस सफलता पर प्रदेश खेल संघ के पदाधिकारियों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें- जन्मदिन पर हरियाणा के हिमांशु ढिल्लों ने एशियन गेम्स में जीते दो रजत पदक, देश को दिया खास तोहफा
