मुजफ्फरपुर में वीकेंड मस्ती से पहले देखें बिजली का शेड्यूल, इन इलाकों में तीन घंटे गुल रहेगी पावर सप्लाई
Electricity Shutdown Muzaffarpur:बिजली विभाग ने मुजफ्फरपुर में 25 अक्टूबर 2026 को तीन घंटे के पावर कट का शेड्यूल जारी किया ...और पढ़ें

कई इलाकों में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
HighLights
मुजफ्फरपुर में 25 अक्टूबर 2026 को बिजली कटौती।
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बाधित।
एनएचएआई कार्य और यूटिलिटी शिफ्टिंग मुख्य वजह।
डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Power Cut Schedule: अगर आपने इस रविवार वीकेंड पर घर से बाहर निकलने या आराम करने का कोई प्लान बनाया है तो घर से निकलने से पहले बिजली विभाग का यह शटडाउन शेड्यूल जरूर देख लें।
एनएचएआई (NHAI) के ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्य और यूटिलिटी शिफ्टिंग के कारण आज यानी 25 अक्टूबर 2026 को शहर के कई इलाकों में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। ऐसे में जरूरी काम समय रहते निपटाना समझदारी होगी।
दामोदरपुर फीडर का शटडाउन
- तारीख व समय: 25 अक्टूबर 2026, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक।
- प्रभावित क्षेत्र: चांदनी चौक, राहुल नगर, दामोदरपुर, सोनबरसा, चकमुर्मू और शांति बिहार कॉलोनी।
- वजह: चांदनी चौक के पास एनएचएआई द्वारा एनएच ड्रेनेज सिस्टम के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम किया जाना है।
बसस्टैंड फीडर का शटडाउन
- तारीख व समय: 25 अक्टूबर 2026, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक।
- प्रभावित क्षेत्र: चांदनी चौक, राहुल नगर, हाउसिंग बोर्ड, अंसार कॉलोनी, साहू कॉलोनी, हिंदुस्तान प्रेस, अताची फैक्ट्री, राज फ्लोर मिल, जमाल पेट्रोल पंप और सादातपुर।
- वजह: चांदनी चौक के पास यूटिलिटी शिफ्टिंग और आरसीडी कार्य।
भगवानपुर फीडर के इन इलाकों में भी बत्ती गुल
विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भगवानपुर के अंतर्गत आने वाले कांटी फीडर और जीरो माइल फीडर क्षेत्र में भी आरसीडी (RCD) के द्वारा पोल शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक इन इलाकों में भी पावर सप्लाई बंद रहेगी:
- प्रभावित क्षेत्र: दुमरी, गंगा यादव चौक, प्रोफेसर कॉलोनी, प्रसन्न नगर और पासवान नगर।
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे शटडाउन के तय समय से पहले ही अपने जरूरी और बिजली से जुड़े काम पूरे कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
