मुजफ्फरपुर के जूरन छपरा और इमलीचट्टी में आज रात दो घंटे गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर शटडाउन
Muzaffarpur Power Cut: मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी और जूरन छपरा इलाकों में गुरुवार रात 11 बजे से दो घंटे के लिए ...और पढ़ें

जूरन छपरा मेन रोड और महेश बाबू चौक के आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
HighLights
गुरुवार रात 11 बजे से दो घंटे का शटडाउन।
इमलीचट्टी और जूरन छपरा में बिजली आपूर्ति बाधित।
11 केवीए रीवा फीडर पर रखरखाव कार्य होगा।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Power Cut: शहर के कई इलाकों में गुरुवार की रात दो घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से 11 केवीए रीवा फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस (रखरखाव) का कार्य कराया जाएगा, जिसके तहत इमलीचट्टी चौक पर डीटीआर, डीपी और पोल स्ट्रक्चर से जुड़े तकनीकी कार्य किए जाने हैं।
रात 11 बजे से रहेगा दो घंटे का शटडाउन
विभागीय योजना के अनुसार, गुरुवार की रात 11 बजे से दो घंटे के लिए पावर शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान इमलीचट्टी, जूरन छपरा रोड नंबर एक, दो, तीन और चार, इसके अलावा जूरन छपरा मेन रोड और महेश बाबू चौक के आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
माड़ीपुर पावर सब स्टेशन से जुड़ाव
यह शटडाउन अर्बन-1 डिवीजन के माड़ीपुर सबडिवीजन अंतर्गत सरैयागंज-02 सेक्शन के माड़ीपुर पावर सब स्टेशन से जुड़े 11 केवीए रीवा फीडर पर लिया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे मेंटेनेंस कार्य के दौरान होने वाली इस असुविधा से निपटने के लिए अपने जरूरी काम समय से पहले पूरे कर लें।
