विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी के जयनगर में पावर कट, आरओबी निर्माण को लेकर दो घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

By Md Ali Edited By: Ajit kumar
Published: Sun, 11 Oct 2026 07:56 PM (IST)

Bihar Electricity Power Cut: जयनगर, मधुबनी में आरओबी निर्माण कार्य के कारण आज सुबह 9 से 11 बजे तक दो ...और पढ़ें

शहीद चौक पर आरओबी निर्माण कार्य के तहत बिजली के तारों और पोलों का स्थानांतरण किया जाना है।

शहीद चौक पर आरओबी निर्माण कार्य के तहत बिजली के तारों और पोलों का स्थानांतरण किया जाना है।

संवाद सहयोगी, जयनगर (मधुबनी)। Madhubani Jaynagar ROB Construction: जयनगर के शहीद चौक पर आरओबी (ROB) निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी सिलसिले में आज सोमवार को शहरी क्षेत्र में दो घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना है।

तार और पोल का स्थानांतरण

सहायक विद्युत अभियंता वरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीद चौक पर आरओबी निर्माण कार्य के तहत बिजली के तारों और पोलों का स्थानांतरण किया जाना है।

सुबह 9 से 11 बजे तक कटौती

इस आवश्यक कार्य के कारण आज सुबह 9 बजे से 11 बजे तक टाउन फीडर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विभाग ने निर्धारित समयावधि के दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

यह भी पढ़ें- भगवानपुर पीएसएस को मिलेगा बिजली का डबल सोर्स, शुक्रवार को दो चरणों में छह घंटे पावर कट