भगवानपुर पीएसएस को मिलेगा बिजली का डबल सोर्स, शुक्रवार को दो चरणों में छह घंटे पावर कट
Electricity Shutdown Muzaffarpur: भगवानपुर पावर सब स्टेशन को भीखनपुरा ग्रिड से सीधी नई ट्रांसमिशन लाइन मिलने जा रही है। इस ...और पढ़ें

शुक्रवार को भीखनपुरा पीएसएस से जुड़े इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Power Cut Today: भगवानपुर पावर सब स्टेशन (पीएसएस) को अब बिजली आपूर्ति का डबल सोर्स मिलने जा रहा है।
भीखनपुरा ग्रिड से भगवानपुर पीएसएस को जोड़ने के लिए सीधी नई ट्रांसमिशन लाइन निकाली जा रही है। इस तकनीकी कार्य को पूरा करने के लिए शुक्रवार को भीखनपुरा पीएसएस से जुड़े इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी।
खंभा लगाने का कार्य
परियोजना के तहत क्षेत्र में नए बिजली के खंभे गाड़ने का काम तेजी से किया जाएगा। सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 33 केवी भीखनपुरा पावर सब स्टेशन की आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
वर्तमान में भगवानपुर पावर सब स्टेशन को केवल खबड़ा पावर सब स्टेशन के जरिए ही विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है।
डबल सोर्स से लाभ
भीखनपुरा ग्रिड से सीधी लाइन जुड़ते ही भगवानपुर क्षेत्र को आपूर्ति के दो मजबूत वैकल्पिक स्रोत मिल जाएंगे। किसी एक लाइन में तकनीकी खराबी या मेंटेनेंस होने पर दूसरे स्रोत से तत्काल आपूर्ति शुरू की जा सकेगी।
विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से भगवानपुर और आसपास के क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पहले से अधिक निर्बाध बिजली मिलेगी।
दो चरणों में कटौती
लाइन जोड़ने के कार्य के चलते सुबह 6 से 9 बजे और दोपहर 1 से 4 बजे तक भीखनपुरा पीएसएस के सभी फीडर पूरी तरह बंद रहेंगे। इस छह घंटे की कटौती का सीधा असर कच्ची-पक्की चौक, सुस्ता, मड़हौल और कफेन में पड़ेगा।
इसके अलावा हाजीपुर रोड, मझौली धर्मदास, दिघरा, शेरपुर और हसनचक बंगरा के उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी होगी।
