मुजफ्फरपुर में मंगलवार को चार घंटे गुल रहेगी बिजली, कल्याणी और चंदवारा में मेंटीनेंस का काम
Muzaffarpur Power Cut Today: मंगलवार को मुजफ्फरपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मेंटीनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कल्याणी और चंदवारा सेक्शन में चार घंटे की कटौती होगी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Maintenance Power Disruption Muzaffarpur: मेंटीनेंस कार्य को लेकर मंगलवार को कई जगहों पर बिजली के तार बदले जाएंगे, जिसके चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
शहर के कल्याणी सबडिवीजन अंतर्गत चंदवारा सेक्शन के जेल-1 फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इन इलाकों में नहीं मिलेगी बिजली
इस दौरान कलाजार अस्पताल, नकुलवा चौक, झुन्नी साह लेन और रामबाग समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। इस इलाके में हाईटेंशन एबी केबल लगाने और पोल खड़ा करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहेगी कटौती
ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एसकेएमसीएच ग्रिड से जुड़े 33 केवी बेरई, कटरा और बोचहां फीडरों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन लेकर पेड़ों की छंटाई और मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।
इससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जो निजी एजेंसी की ओर से पूरा किया जाएगा।
उपभोक्ताओं से विशेष अपील
बिजली विभाग ने सभी संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें तथा पानी सहित अन्य आवश्यक चीजों का उचित इंतजाम कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
