मुजफ्फरपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 1496 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
मुजफ्फरपुर पुलिस ने आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की है। भारतीय नागरिक सुरक्षा ...और पढ़ें

इसमें प्रीताकत्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
पर्व-त्योहारों के मद्देनजर मुजफ्फरपुर पुलिस की निरोधात्मक कार्रवाई जारी।
1496 असामाजिक तत्वों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई।
शांति भंग करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।
संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। आगामी पर्व-त्योहार एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर जिला पुलिस की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई जारी है। पुलिस मुख्यालय की ओर से पर्व-त्योहार के अवसर पर शांति एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण के लिए बीएनएसएस के तहत पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को विशेष कार्यपालक दंडधिकारी की शक्तियां प्रदान की गई है।
आगामी पर्व-त्योहार के दृष्टिगत विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर विभिन्न थाना व ओपी द्वारा असामाजिक प्रवृति के लोगों की पहचान की गई।
इस विशेष अभियान के तहत जिले में शांति भंग करने वाले व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा सूची तैयार की गई है।
इस सूची में सम्मिलित अब तक कुल 1496 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की विभिन्न धारा के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
निरोधात्मक कार्रवाई के उल्लघंन व शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया कि मुजफ्फरपुर पुलिस आम जनों की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
