विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में प्रतिबंधित मांस की बिक्री पर पुलिस का बड़ा छापा, छह दुकान सील

By Sanjiv kumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Fri, 09 Jan 2026 03:39 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jan 2026 10:02 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में प्रतिबंधित मांस बिक्री की सूचना पर विशेष टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देख कारोबारी भाग ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में छापेमारी के दौरान मौजूद पुलिस कर्मी। जागरण

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में छापेमारी के दौरान मौजूद पुलिस कर्मी। जागरण

HighLights

  1. ब्रह्मपुरा में प्रतिबंधित मांस बिक्री पर पुलिस की छापेमारी।

  2. छापेमारी के दौरान छह दुकानें सील करने की तैयारी।

  3. एफएसएल जांच के लिए मांस के सैंपल भेजे गए।

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के मेहदी हसन चौक इलाके में प्रतिबंधित मांस बिक्री की सूचना पर विशेष टीम ने छापेमारी की। काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को देख दुकान छोड़कर सभी वहां से भाग निकले। इसके कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कार्रवाई को लेकर उक्त इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके में अफरातफरी मची रही। छापेमारी के दौरान इलाके के विभिन्न दुकानों से सैंपल लिए गए है। जिसे एफएसएल जांच में भेजने की कवायद में पुलिस जुटी है।

एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन मिला था कि उक्त इलाके में प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा है। इसके आधार पर यहां कार्रवाई की गई है। यहां से सैंपल लिए गए है। जांच के लिए एफएसएल में भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पहले भी यहां पर छापेमारी की गई थी। उसका जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिला है। रिपोर्ट आने पर उस मामले में भी कार्रवाई होगी।

पिछले वर्ष भी हुई थी छापेमारी 

बताया गया कि ब्रह्मपुरा के मेहदी हसन चौक के आसपास के इलाके में धड़ल्ले से प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जा रही थी। इसके कारण आमलोगों के द्वारा अधिकारियों को लगातार शिकायत पहुंच रही थी।

प्रतिबंधित मांस की बिक्री से आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती थी। पिछले वर्ष दिल्ली की एक संस्था की ओर से शिकायत पर मजिस्ट्रेट की तैनाती में उक्त इलाके में छापेमारी की गई थी। मामले में प्राथमिकी की गई थी, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि उसी मामले को लेकर फिर से छापेमारी की गई है।

एसडीपीओ नगर टू विनीता सिन्हा ने बताया कि कुरैशी गली व बाटा गली में प्रतिबंधित मांस खरीद-बिक्री की सूचना पर मजिस्ट्रेट की तैनाती में छापेमारी की गई। इस दौरान दुकानों पर कोई उपस्थित नहीं मिला। विभिन्न दुकानों से सैंपल लिए गए है। जिसे जांच के लिए एफएसएल में भेजा जाएगा। जिन दुकानों से सैंपल लिए गए है। उन दुकानों को सील करने की कवायद की जा रही है। मामले में प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई होगी। 

छापेमारी की भनक मिलते ही भाग निकलते कारोबारी 

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिबंधित मांस के कारोबार में शामिल लोगों को थाने स्तर से जानकारी मिल जाती है। इसके कारण छापेमारी दल के पहुंचने के पहले भी अधिकतर दुकाने बंद कर दी जाती है। दुकानदार वहां से भाग निकलते है। पिछले वर्ष हुए छापेमारी में भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। यह इस बात को प्रमाणित करता है। लोगों का कहना है कि केस दर्ज होने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई की जा सकी है।

पिछले वर्ष भी हुई थी छापेमारी, अब तक

मुजफ्फरपुर : पिछले वर्ष जुलाई में भी वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम के द्वारा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ब्रह्मपुरा के उक्त इलाके में प्रतिबंधित मांस बिक्री की सूचना पर छापेमारी की गई थी।

इस संबंध में ब्रह्मपुरा थाना में प्राथमिकी भी की गई। हालांकि अब तक एफएसएल जांच रिपोर्ट नहीं मिलने से मामला लंबित पड़ा है। इस बीच छह महीने के भीतर यह दूसरी कार्रवाई की गई। -

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।