विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में महिला के साथ बर्बरता पर एक्शन, बाल पकड़कर पटकने वाली पुलिसकर्मी लाइन हाजिर 

By Sanjiv KumarEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Mon, 05 Oct 2026 08:23 AM (IST)

मुजफ्फरपुर के कांटी में एक महिला को बाल पकड़कर घसीटने के वायरल वीडियो मामले में एसएसपी ने कार्रवाई की है।

महिला के साथ मारपीट करती पुलिस। फोटो जागरण

महिला के साथ मारपीट करती पुलिस। फोटो जागरण

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर में महिला से अमानवीय व्यवहार का वीडियो हुआ वायरल।

  2. एसएसपी ने महिला पुलिसकर्मी को तत्काल लाइन हाजिर किया।

  3. गश्ती दल के अन्य पुलिसकर्मियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया।

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। जिले के कांटी थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस का महिला के साथ अमानवीय व्यवहार के मामले में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है।

वीडियो में कर्तव्य के दौरान अमर्यादित व्यवहार करने वाली महिला पुलिसकर्मी को पुलिस केन्द्र (लाइन हाजिर) भेजा गया हैं।

साथ ही गश्ती दल में उपस्थित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं बल से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। जवाब आने पर इन सभी पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि रविवार को इससे संबंधित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ था। वीडियो में एक महिला को पुलिसकर्मी बाल पकड़कर जबरन हिरासत में ले जाते और विरोध करने पर जमीन पर पटककर मारपीट करते दिखाई दे रही हैं।

मारपीट करती दिख रहीं दारोगा 

वीडियो में कांटी थाने में कार्यरत दारोगा निवेदिता, डायल-112 के पदाधिकारी व अन्य पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं। कार्रवाई को लेकर एसएसपी कार्यालय से जानकारी दी गई है।

इसमें बताया गया कि प्रसारित वीडियो में एक युवती एवं महिला पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के बीच आंशिक रूप से झड़प होने का दृश्य परिलक्षित हो रहा था।

उक्त मामले की वरीय स्तर से जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया कि दो अक्टूबर को कांटी थाना में एक आवेदन प्राप्त हुआ था। इसके तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही थी।

यह भी पढ़ें- महिला को बाल पकड़कर घसीटा; विरोध करने पर पीटा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल