विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Samman Nidhi: कल खाते में आएंगे 2000, मुजफ्फरपुर के 3.69 लाख किसानों का इंतजार खत्म

Published: Thu, 29 Oct 2026 04:18 PM (IST)

PM Kisan Samman:मुजफ्फरपुर के 3.69 लाख से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का लाभ मिलेगा। जिले में ई-केवाईसी लगभग शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर के 3.69 लाख किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त।

  2. जिले में पीएम किसान ई-केवाईसी लगभग शत-प्रतिशत पूर्ण।

  3. प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर 2026 को जारी करेंगे राष्ट्रीय किस्त।

अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। PM Kisan 24th Installment: जिले के अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का लाभ मुजफ्फरपुर जिले के 3 लाख 69 हजार 51 किसानों को मिलने जा रहा है।

जिला कृषि विभाग की ओर से जारी पीएम-किसान ई-केवाईसी रिपोर्ट (PM KISAN E-KYC REPORT) के मुताबिक जिला शत-प्रतिशत लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच गया है।

शत-प्रतिशत सत्यापन के करीब जिला

कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले के सभी 16 प्रखंडों में कुल 3,69,531 किसान इस योजना के तहत निबंधित हैं। इनमें से 3,69,051 किसानों ने अपना ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा कर लिया है, जो कि लगभग शत-प्रतिशत सत्यापन को दर्शाता है।

हालांकि, अभी भी जिलेभर में मात्र 480 किसान ऐसे हैं जिनका ई-केवाईसी पेंडिंग है। यदि ये शेष किसान समय रहते अपना सत्यापन पूरा नहीं करते हैं, तो उनकी आगामी किस्त अटक सकती है।

कल गुजरात से जारी होगी 24वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को बनासकांठा (गुजरात) से पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे।

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹18,690 करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए ट्रांसफर की जाएगी। 

मुजफ्फरपुर के किसानों की प्रखंडवार संख्या

क्र. सं. ब्लॉक (Block) किसानों की संख्या
1 औरैय्या (Aurai) 21,297
2 बंदरा (Bandra) 7,309
3 बोचहां (Bochahan) 22,259
4 गायघाट (Gaighat) 36,544
5 कांटी (Kanti) 17,023
6 कटरा (Katra) 20,486
7 कुर्हनी (Kurhani) 40,063
8 मड़वन (Marwan) 13,467
9 मीनापुर (Minapur) 27,544
10 मोतीपुर (Motipur) 48,302
11 मुरौल (Muraul) 5,132
12 मुशहरी (Mushahari) 12,106
13 पारू (Paroo) 36,016
14 साहेबगंज (Sahebganj) 14,870
15 सकरा (Sakra) 18,934
16 सरैया (Saraiya) 28,179
कुल योग 3,69,531

यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि के लिए e-KYC के अलावा ये तीन काम भी करने होंगे, तभी मिलेगी 24वीं किस्त