मुजफ्फरपुर में पैक्स हड़ताल से धीमी हुई खरीद की रफ्तार, दो दिनों में मात्र पांच किसानों ने बेचा धान
PACS Strike Bihar: मुजफ्फरपुर में पैक्स संघ की हड़ताल के कारण धान खरीद की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे ...और पढ़ें

दूसरे दिन सरैया में केवल एक किसान से 65 क्विंटल धान की खरीद की गई।
HighLights
पैक्स हड़ताल से मुजफ्फरपुर में धान खरीद धीमी हुई।
दो दिनों में मात्र पांच किसानों से 209 क्विंटल धान खरीदा।
जिलाधिकारी ने खरीद में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।
अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Paddy Procurement: पैक्स संघ की हड़ताल का सीधा असर धान अधिप्राप्ति पर साफ दिखने लगा है।
धान खरीद शुरू होने के दूसरे दिन भी इसकी रफ्तार काफी धीमी रही। पहले दिन जहां मोतीपुर के तीन पैक्सों में चार किसानों से 144 क्विंटल धान की खरीद हुई थी, वहीं दूसरे दिन सरैया में केवल एक किसान से 65 क्विंटल धान की खरीद की गई। इस प्रकार शुरुआती दो दिनों में महज पांच किसानों से कुल 209 क्विंटल धान की ही अधिप्राप्ति हो सकी है।
जिलाधिकारी की समीक्षा और निर्देश
धान खरीद की इस धीमी गति को पूरी गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी कुमार गौरव ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसानों को अपना धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक किसानों का निबंधन कराने के लिए प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए।
साथ ही, अधिकतम पात्र समितियों को अधिप्राप्ति कार्य से जोड़ने और हर पंचायत में क्रय केंद्र का विधिवत संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
डीएम ने अधिकारियों को लगातार क्षेत्र भ्रमण कर खरीद की कड़ी निगरानी रखने को कहा है तथा किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
-1793631366235.webp)
समर्थन मूल्य और लक्ष्य की स्थिति
जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीद के लिए अभी पूरे पांच महीने का लंबा समय शेष है। इस तय अवधि के भीतर सरकार की ओर से निर्धारित कुल लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
इस वर्ष सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
जिले में प्रथम चरण के तहत कुल 142 समितियों का चयन किया गया है, जबकि अब तक 488 किसानों ने धान बेचने के लिए अपना निबंधन कराया है।
पैक्स संघ की मांगों पर पहल
सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि पैक्स संघ की ओर से रखी गई मांगों को आवश्यक कार्रवाई के लिए विभागीय मुख्यालय भेज दिया गया है।
पैक्स अध्यक्षों से लगातार खरीद प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की जा रही है और विभागीय स्तर पर उनकी मांगों के समाधान के लिए उचित पहल भी चल रही है।