विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरपुर में इस सड़क को बनाया जाएगा सिक्सलेन, अब नहीं झेलनी पड़ेगी जाम की समस्या; टेंडर को लेकर भी आई जानकारी

Published: Tue, 27 May 2025 11:31 AM (IST)

Six Lane In Muzaffarpur मुजफ्फरपुर के भगवानपुर-चांदनी चौक फोरलेन सड़क को अब सिक्स लेन बनाया जाएगा। पुल निर्माण निगम ने टेंडर जारी किया है जो 16 जून को खुलेगा। सड़क चौड़ीकरण पर 44 करोड़ खर्च होंगे। सादपुरा आरओबी का भी पुन टेंडर जारी हुआ है। भगवानपुर गोलंबर को विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. 16 जून को खुलेगा टेंडर, तकनीकी बिड में सफल होने वाली एजेंसी वित्तीय बिड में होगी शामिल
  2. भगवानपुर गोलंबर को विकसित कर बनाया जाएगा आकर्षित, जाम की समस्या से मिलेगी निजात

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। भगवानपुर-चांदनी चौक फोरलेन सड़क को अब सिक्स लेन बनाया जाएगा। क्योंकि इस मार्ग पर ट्रैफिक अत्यधिक है। इससे अक्सर जाम की समस्या रहती है।

इसे देखते हुए इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर सिक्स लेन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पुल निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। 16 जून को टेंडर खोला जाएगा।

तकनीकी बिड में सफल होने वाली निर्माण एजेंसियां वित्तीय बिड में शामिल होगी। इस सड़क के चौड़ीकरण पर 44 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।

इसी प्रकार सादपुर आरओबी का भी री-टेंडर जारी कर दिया गया। 16 जून को ही इसका भी टेंडर खुलेगा। पुल निर्माण विभाग के अधिकारी की ओर से बताया गया कि पिछली बार सादपुरा आरओबी का टेंडर हुआ था, लेकिन इसमें दो ही बिडर शामिल हुए थे। इसमें से एक तो तकनीकी बिड में भी विफल हो गए थे।

इसके बाद मात्र एक बिडर शेष रह गए थे। विभागीय नियमानुसार एक बिडर रहने पर टेंडर प्रक्रिया को रद करते हुए री-टेंडर किया जाता है।

इस आरओबी का निर्माण करीब 41 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि इस बार टेंडर सफल होने की संभावना है।

गोलंबर को किया जाएगा विकसित, बढ़ाई जाएगी चौड़ाई

बताया गया कि भगवानपुर से चांदनी चौक तक सिक्स लेन सड़क बनने से जाम की समस्या से पूरी तरह निजात मिल जाएगा।

इस योजना के तहत भगवानपुर गोलंबर को विकसित करते हुए इसे आकर्षित बनाया जाएगा। यहां पर चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए आसपास के अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

इस मार्ग को चार अलग-अलग योजनाओं के तहत लिया गया है। पहले में मधौल से रामदयालु, दूसरे में रामदयालु से भगवानपुर, तीसरे में भगवानपुर से चांदनी चौक और चौथे में चांदनी चौक से बखरी तक की सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।

वर्तमान में यह एनएच फोरलेन है, जिसे सिक्स लेन में तब्दील कर दिया जाएगा। चांदनी चौक से भगवानपुर को छोड़कर शेष तीनों योजनाओं को पूरा कराने की जवाबदेही पथ निर्माण विभाग को दी गई है। यह भी टेंडर प्रक्रिया में है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।