विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरपुर चंदवारा पुल विवाद सुलझा, जल्द शुरू होगा एप्रोड रोड का निर्माण; CO को मिला नया ऑर्डर

Published: Wed, 21 May 2025 06:52 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल के एप्रोच पथ निर्माण का विवाद सुलझ गया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम पूर्वी ने ...और पढ़ें

चंदवारा पुल विवाद सुलझा, जल्द शुरू होगा एप्रोड रोड का निर्माण; CO को मिला नया ऑर्डर
चंदवारा पुल विवाद सुलझा, जल्द शुरू होगा एप्रोड रोड का निर्माण; CO को मिला नया ऑर्डर

HighLights

  1. चंदवारा पुल निर्माण विवाद सुलझा
  2. गुरुवार से एप्रोच पथ निर्माण शुरू
  3. अवैध खनन पर 16 लाख का जुर्माना

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। चंदवारा पुल के एप्रोच पथ निर्माण का विवाद बुधवार को सुलझा लिया गया। डीएम सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर एसडीओ पूर्वी अमित कुमार कार्यस्थल पर पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार जयप्रकाश से घटना के संबंध में जानकारी ली।

पुल निर्माण निगम की वरीय परियोजना अभियंता ई. रुबी रानी, खनन पदाधिकारी हरेश कुमार और मुशहरी सीओ भी मौजूद थे। उनसे भी सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। बताया गया कि रैयतों के द्वारा मुआवजा भुगतान नहीं मिलने के कारण बाधा उत्पन्न किया गया है। इसके अलावा, खनन विभाग से मिट्टी खनन के लिए एनओसी भी नहीं लिया गया।

रैयत उमेश राय समेत अन्य के द्वारा उनकी निजी जमीन से अवैध मिट्टी खनन की शिकायत करने पर कार्यस्थल से एजेंसी का एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर जब्त किया गया। इसपर 16 लाख 55 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

जब्त वाहन को थाना के हवाले कर दिया गया है। एसडीओ पूर्वी ने कहा कि विवाद सुलझा लिया गया है। रैयतों के पास जमीन से संबंधित आवश्यक कागजात का अभाव था। इस कारण से मुआवजा भुगतान में परेशानी हो रही है।

जुर्माना राशि भुगतान करने को तैयार:

उन्होंने मुशहरी सीओ को दो-तीन दिनों के अंदर सभी आवश्यक कागजात अपडेट करने को कहा है। इसके बाद मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अब किसी प्रकार का विवाद नहीं है।

गुरुवार से एप्रोच पथ निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। ठेकेदार ने बताया कि एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत हुई है। जुर्माना की राशि जमा की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विदित हो कि चंदवारा पुल के एप्रोच पथ निर्माण को लेकर मिट्टी भरने का काम किया जा रहा था। इसी बीच रैयतों की ओर से कार्य करने का विरोध किया गया। ठेकेदार के द्वारा मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया था। इसके बाद से काम बंद है।