मुजफ्फरपुर के न्यू मधुबनी फोरलेन पर स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर, कारोबारी की मौत
मुजफ्फरपुर के न्यू मधुबनी फोरलेन पर स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में अगरबत्ती कारोबारी अशोक कुमार की मौत हो गई। ...और पढ़ें

दुर्घटना में बाइक सवार कारोबारी की जान चली गई।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Road Accident: सदर थाना क्षेत्र स्थित न्यू मधुबनी फोरलेन पर स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में अगरबत्ती कारोबारी अशोक कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना में बाइक सवार कारोबारी की जान चली गई।
टक्कर के बाद लगी आग
हादसे के बाद स्कॉर्पियो में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
