विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में मां-बेटी ने फंदे से लटककर दी जान, गहने गिरवी रखने को लेकर था विवाद

By Sandeep KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 10 Nov 2026 07:25 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के पताही में एक मां और उसकी चार साल की बेटी ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. मां और चार साल की बेटी ने की आत्महत्या।

  2. गहने गिरवी रखने को लेकर विवाद की आशंका।

  3. पुलिस ने डेढ़ साल के बेटे को बचाया सुरक्षित।

संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर । सदर थाना क्षेत्र के पताही इलाके में चार साल की बेटी के साथ मां ने फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घर का दरवाजा तोड़कर डेढ़ साल के बेटे चंदन को सुरक्षित बाहर निकाला।

मृतका की पहचान 28 वर्षीय रीना कुमारी और उसकी चार साल की बेटी प्रीति के रूप में हुई है। स्वजन ने बताया कि रीना के पति निर्भय कुमार निजी विद्यालय में शिक्षक थे। लेकिन फिलहाल वह बेरोजगार है और ट्यूशन पढ़ाते है।

वह मूल रूप से पारू थाना क्षेत्र के चिंतावनपुर गांव के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार निर्भय ने अपनी बहन की शादी के लिए पत्नी के गहने मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख दिए थे।

गहने छुड़ाने को लेकर हाल में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव था। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।

घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो रीना और उसकी बेटी का शव फंदे से लटका मिला।

कमरे में मौजूद डेढ़ साल के बेटे चंदन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद सदर थाने की पुलिस को सूचना दी गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतका का मायका वैशाली जिले के सुरहत्ता गांव में है। घटना की सूचना मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में मातम छा गया। अपर सदर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर छानबीन के साथ परिजनों का बयान लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।