विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा, सुबह शिव मंदिर में बन गया दूल्हा

Published: Thu, 08 Oct 2026 03:26 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के औराई में प्रेमिका से मिलने रात में उसके गांव पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पूछताछ में ...और पढ़ें

इसमें प्रीताकत्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रीताकत्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. युवक प्रेमिका से मिलने रात में उसके गांव पहुंचा।

  2. ग्रामीणों ने पकड़ा, प्रेम संबंध का खुलासा हुआ।

  3. दोनों पक्षों की सहमति से शिव मंदिर में शादी हुई।

संवाद सहयोगी, औराई (मुजफ्फरपुर)। प्रेमिका से मिलने रात के अंधेरे में उसके गांव पहुंचे युवक को शायद अंदाजा नहीं था कि अगली सुबह उसकी जिंदगी ही बदल जाएगी। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की तो दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा और दोनों पक्षों की सहमति से शादी कराने का फैसला लिया गया।

रात में गांव पहुंचा युवक

मामला औराई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है। मंगलवार रात कटरा थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने रामपुर पहुंचा था। इसकी भनक स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने प्रेम संबंध की बात स्वीकार की।

दोनों पक्षों की सहमति से बनी बात

युवक के पकड़े जाने के बाद उसके स्वजन और युवती के स्वजन को इसकी जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। काफी विचार-विमर्श के बाद दोनों की शादी कराने पर सहमति बनी। इसके बाद बुधवार को विवाह की तैयारी शुरू कर दी गई।

शिव मंदिर में लिए सात फेरे

बुधवार को प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर में समाज के लोगों और स्वजन की मौजूदगी में युवक-युवती का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह के दौरान ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

समाजसेवी ने किया कन्यादान

युवती के पिता के नहीं होने के कारण रामपुर गांव के समाजसेवी आरजू अहसन करीमी ने कन्यादान की रस्म निभाई। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों की सहमति से विवाह होने के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया। प्रेम विवाह के बाद यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

यह भी पढ़ें- बेतिया में रील बनाने पर भाई ने टोका, विवाद में मारपीट, भागते समय पोखर में गिरकर युवक की मौत