विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में दाखिल खारिज फर्जीवाड़ा में मुशहरी सीओ के बाद आरओ भी निलंबित

Published: Sat, 31 Oct 2026 12:26 AM (IST)

मुजफ्फरपुर में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की 70 डिसमिल जमीन के फर्जी दाखिल खारिज मामले में मुशहरी सीओ के बाद राजस्व अधिकारी करुण करण को भी निलंबित कर दिया गया है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर में फर्जी दाखिल खारिज मामले में कार्रवाई।

  2. मुशहरी सीओ के बाद राजस्व अधिकारी निलंबित।

  3. सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की जमीन का फर्जीवाड़ा।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। अहियापुर इलाके के सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी की 70 डिसमिल जमीन का फर्जीवाड़ा कर दाखिल खारिज करने के मामले में मुशहरी सीओ के बाद राजस्व अधिकारी करुण करण को भी निलंबित कर दिया गया है।

दोनों अधिकारियों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। निलंबन अवधि में प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय मुंगेर मुख्यालय निर्धारित किया गया है।

इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संकल्प पत्र जारी किया है। जारी पत्र में गिरफ्तार की तिथि नौ अक्टूबर से आरओ को निलंबित किया गया है।

बता दें कि मामले में जेल भेजे जाने के बाद मुशहरी सीओ व आरओ को जमानत भी मिल चुकी है। पुलिस का कहना है कि भूमि विवाद, फर्जीवाड़ा और अवैध दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों में संलिप्त किसी भी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

जांच दर जांच आने वाले दिनों में इस मामले में और लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती हैं। इस दिशा में पुलिस की जांच कर आगे की कार्रवाई चल रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।