मुजफ्फरपुर में लक्जरी गाड़ी से दो लोगों के अपहरण की कोशिश, हथियार निकालते ही लोगों ने बदमाश को दबोचा
मुजफ्फरपुर के रामदयालू इलाके में लक्जरी वाहन सवार बदमाशों ने दो लोगों के अपहरण का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
मुजफ्फरपुर में लक्जरी कार से दो लोगों के अपहरण का प्रयास।
स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बदमाश को दबोचा गया।
पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर जांच शुरू की।
संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। शहर के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामदयालू इलाके में लक्जरी चार पहिये वाहन सवार बदमाशों द्वारा दो लोगों का अपहरण करने का प्रयास किया गया। शोरगुल के बाद आसपास के लोगों को जुटते देख बदमाश हथियार निकाल लिया। लोगों पर फायरिंग करने की कोशिश की।
साहस का परिचय देते हुए लोगों के सहयोग से एक बदमाश को पकड़ा गया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे इलाके में गहमागहमी बनी रही।
सूचना पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस को देख अन्य बदमाश वहां से भाग निकले। लेकिन एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में लेन देन के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
