विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

23 साल तक बदलता रहा ठिकाना, मुजफ्फरपुर में आखिर STF के शिकंजे में आया अपहरण का आरोपित

By sanjiv kumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Sun, 19 Jul 2026 04:32 PM (IST)

बिहार एसटीएफ और सिवान पुलिस ने मुजफ्फरपुर में 23 साल पहले हुए फिरौती के लिए अपहरण मामले में फरार बदमाश ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

संजीव, कुमार, मुजफ्फरपुर । बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं सिवान जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुजफ्फरपुर जिला के वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में उसकी पहचान पंचदेव बढ़ई उर्फ पंचदेव प्रसाद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सिवान का रहने वाला है। 23 वर्ष पूर्व अपहरण के मामले में वह शामिल था। पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है।

बताया गया कि मुजफ्फरपुर के सदर थाना में 2003 में अपहरण के लिए फिरौती का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले वह फरार चल रहा था।

इस मामले में वांछित पंचदेव बढ़ई उर्फ पंचदेव प्रसाद को सिवान के आंदर थाना क्षेत्र में छापामारी कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में और कई बदमाशों के बारे में पता चला है। पुलिस टीम उसकी निशानदेही कर आगे की कार्रवाई कर रही है।