विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में गांजा के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी जारी

By Sanjiv KumarEdited By: Ajit kumar
Published: Thu, 01 Oct 2026 12:59 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कलमबाग चौक से दो गांजा तस्करों को 80 ग्राम गांजा के साथ ...और पढ़ें

पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों के धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों के धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Ganja Smugglers: काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कलमबाग चौक के समीप छापेमारी कर गांजा के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।

दोनों के पास से 80 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

थानेदार चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उनकी निशानदेही पर देर रात तक कई जगहों पर छापेमारी की गई थी।

पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों के धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

मादक पदार्थों की जब्ती और धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में हाल के दिनों में दो दर्जन से अधिक आरोपित पकड़े जा चुके हैं।

इनके पास से स्मैक, गांजा, हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पुलिस की कार्रवाई में मुजफ्फरपुर के साथ वैशाली जिले के तस्कर भी पकड़े गए हैं।

तीन दिन पूर्व अहियापुर पुलिस ने बैरिया बस स्टैंड के समीप छापेमारी कर 28.06 किलोग्राम गांजा के साथ वैशाली जिले के भगवानपुर निवासी तस्कर मिथुन कुमार को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में वैशाली के कई धंधेबाजों के मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने की जानकारी मिली थी।

पिछले सप्ताह चांदनी चौक के पास मादक पदार्थ की डिलीवरी करने पहुंचे वैशाली के तीन तस्करों को संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था। इनके पास से 185 ग्राम हेरोइन और स्मैक जब्त की गई थी।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के जड़ुआ निवासी विक्रम कुमार, सकलदीप राय और बिदुपुर निवासी सोनू कुमार राय के रूप में हुई थी।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में 50 लाख की रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश में कई जगह छापेमारी