विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के कच्ची पक्की में 6 हादसों के बाद ब्लैक स्पाट घोषित, अभी तक ब्रेकर नहीं

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:43 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के कच्ची पक्की ओपी के समीप दो माह में छह हादसों के बाद NHAI ने इसे ब्लैक स्पाट घोषित कर दिया है। हालांकि अभी तक ब्रेकर नहीं बना है।

मुजफ्फरपुर के कच्ची पक्की में एनएचएआई ने लगाया क्रैश प्रोन एरिया का बोर्ड।

मुजफ्फरपुर के कच्ची पक्की में एनएचएआई ने लगाया क्रैश प्रोन एरिया का बोर्ड।

HighLights

  1. कच्ची पक्की ओपी के पास ब्लैक स्पाट घोषित।

  2. दो माह में छह हादसों में सात घायल, एक मौत।

  3. NHAI लगाएगा ब्रेकर और पीली ब्लिंकिंग लाइट।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। कच्ची पक्की ओपी के समीप पिछले करीब दो माह में आधा दर्जन हादसों के बाद एनएचएआई ने इसे ब्लैक स्पाट घोषित कर दिया है।

कच्ची पक्की ओपी से 10 मीटर आगे चौराहा है। यहां चारों ओर से वाहनों का आवागमन होता है। इस कारण अक्सर सड़क दुर्घटना का लोग शिकार होते हैं।

खासकर आटो और पिकअप के अलावा बस की गति भी अत्यधिक होती है। चौराहा होने के बाद भी वाहनों की गति पर ब्रेक नहीं लगाया जाता है।

इससे बाइक और साइकिल सवार अधिकांश घायल होते हैं। पिछले माह बाइक सवार युवक की टक्कर बस से हुई थी। इसमें उसकी मौत भी हो गई थी।

करीब 15 दिन पहले इसी जगह पर साइकिल सवार मजदूर को तेज रफ्तार ने आटो ने टक्कर मार दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस की ओर से इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई थी। इसे एनएचएआई को अग्रसारित किया गया।

इसी आधार पर इसे ब्लैक स्पाट घोषित करते हुए काशन (चेतावनी) क्रैश प्रोन एरिया का बोर्ड लगा दिया गया है। हालांकि अब तक यहां पर ब्रेकर नहीं बनाया गया है। इस कारण वाहनों की गति पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है।

इसके अलावा इसी मार्ग में मदरसा, दिघरा और सबहा चौक के समीप भी क्रैश प्रोन एरिया का बोर्ड लगाकर ब्लैक स्पाट घोषित किया गया है।

एनएचएआई की ओर से कहा गया कि शीघ्र ही इन जगहों पर ब्रेकर भी बनाया जाएगा और पीले रंग की ब्लिंक करने वाली लाइट भी लगाई जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।