विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर जंक्शन के वेटिंग रूम में महिला की चोरी छिपे खींची फोटो, कटिहार के युवक की पहचान

Published: Mon, 23 Nov 2026 01:18 PM (IST)

मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति ने महिला की चोरी-छिपे तस्वीर खींच ली, जिससे दंपती को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। शिकायत के बाद रेलवे पुलिस ने जांच शुरू की और कटिहार निवासी आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

अजनबी लगातार महिला को निहारता रहा और मौका पाकर मोबाइल से तस्वीर खींच ली। प्रतीकात्मक फोटो

अजनबी लगातार महिला को निहारता रहा और मौका पाकर मोबाइल से तस्वीर खींच ली। प्रतीकात्मक फोटो

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Junction Woman Photo Case: जंक्शन के प्रतीक्षालय में एक दंपती को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब एक अजनबी ने महिला की चोरी छिपे अपने मोबाइल से फोटो खींच ली।

पूर्वी चंपारण निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 15904 के ए वन कोच से डिब्रूगढ़ जाने के लिए जंक्शन पहुंचे थे।

ट्रेन आने से पहले दोनों प्रतीक्षालय में विश्राम कर रहे थे, तभी एक अजनबी लगातार महिला को निहारता रहा और मौका पाकर मोबाइल से तस्वीर खींच ली।

एक्स पर शिकायत और मांग

इस हरकत से परेशान पति ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेल मंत्रालय को टैग कर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने स्थानीय रेल पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग भी की।

पति ने प्रतीक्षालय के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचकर आरोपित की पहचान करने और सख्त कार्रवाई करने की अपील की।

पहचान और कानूनी कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व मध्य रेलवे के आरपीएफ ने पड़ताल के निर्देश दिए। जीआरपी प्रभारी बीरबल कुमार राय ने बताया कि संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और वह कटिहार का रहने वाला है। आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।