विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में भैंस बेचकर जमा किए 50 हजार रुपये, उसी रकम को लेकर पति ने पत्नी को मार डाला

By Sanjeev kumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Thu, 19 Nov 2026 06:28 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के पकड़ी डुमरी में पति ने 50 हजार रुपये के विवाद में अपनी पत्नी गीता देवी की गला घोंटकर ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के पकड़ी डुमरी इलाके में गुरुवार को गीता देवी (40) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति पवन मांझी फरार हो गया है। इसको लेकर इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई। इससे गहमागहमी बन गई।

सूचना पर सदर थाने की पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। एफएसएल ने कई साक्ष्य संकलन किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा।

बताया गया कि महिला ने भैंस बेचने से मिले 50 हजार रुपये बैंक में फिक्स डिपाजिट कराए थे। उस राशि को महिला का पति पवन पत्नी पर बैंक में जमा राशि तोड़वाने का दबाव बना रहा था। लेकिन महिला तैयार नहीं थी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा कि गुरुवार को भी इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद पवन ने मारपीट करने के बाद केबल के तार से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी।

पकड़ाने की डर से वह फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि महिला डुमरी प्राथमिक विद्यालय में रसोइया का काम करती थी। वह विद्यालय परिसर में ही रहती थी। कोई संतान नहीं था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।