विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, सात गिरफ्तार

By Sanjiv KumarEdited By: Ajit kumar
Published: Thu, 24 Sep 2026 08:44 PM (IST)

Minor Girls Rescued Muzaffarpur: पुलिस ने मुजफ्फरपुर और पटना में छापेमारी कर नाबालिगों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाले ...और पढ़ें

महिला और मकान मालिक समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

महिला और मकान मालिक समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

HighLights

  1. नाबालिगों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाला गिरोह पकड़ा गया।

  2. पुलिस ने छापेमारी कर दो नाबालिग लड़कियों को बंधक से मुक्त कराया।

  3. इस मामले में एक महिला समेत सात आरोपी गिरफ्तार किए गए।

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Human Trafficking Case: नाबालिगों का अपहरण कर उन्हें बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

पटना और मुजफ्फरपुर में कई जगहों पर हुई छापेमारी के दौरान दो नाबालिग बच्चियों को बंधक से मुक्त कराया गया। इस मामले में महिला और मकान मालिक समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

पटना में बच्ची बरामद

एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अपहृत व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कथैया थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ पश्चिमी वन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

टीम में कथैया थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। अपहृत बच्ची की बरामदगी के लिए तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मिली सूचना के बाद पटना जिले के रामकृष्णानगर में छापेमारी की गई। यहां से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।

चार आरोपितों की गिरफ्तारी

छापेमारी के दौरान देह व्यापार में संलिप्त वैशाली के बिट्टू कुमार, कथैया की शमीता कुमारी, पटना के दीघा निवासी सुजीत कुमार और रामकृष्णानगर के मकान मालिक गिरिजा यादव को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद अपहृता से पूछताछ और गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। वहां से सदर की अनीता कुमारी, पारू के आशीष कुमार और हथौड़ी के भूषण झा को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी बच्ची भी मुक्त

छापेमारी के दौरान संबंधित मकान का मालिक फरार मिला। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इसी दौरान वहां से एक अन्य नाबालिग बच्ची को भी बंधक से मुक्त कराया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों और अपहृता से पूछताछ में नाबालिग को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने की बात सामने आई है।

पुराने मामलों की खंगाली जा रही कुंडली

पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपितों का पूर्व का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। इसके लिए विभिन्न थानों से संपर्क किया गया है। लंबित मामलों की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित मामलों में आरोपितों को रिमांड पर लेने की कवायद की जाएगी।

यह भी पढ़ें- होटलों में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ा तो 22 युवतियां के साथ 19 युवक पकड़े; दिल्ली-यूपी से हिसार आती थीं महिलाएं