मुजफ्फरपुर में एंटी रेबिज वैक्सीन खत्म, आवारा कुत्तों के काटने से सहमे मरीज बिना टीका लौटे
Sadar Hospital OPD Update: मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल और एसकेएमसीएच में एंटी रेबिज टीके का स्टॉक खत्म हो गया है, ...और पढ़ें

रजिस्ट्रेशन के बाद काउंटर पर टीका न होने का नोटिस देखकर लोग आक्रोशित हो गए।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Sadar Hospital News: मॉडल अस्पताल में सोमवार को एंटी रेबिज टीका समाप्त हो गया।
इस वजह से ओपीडी पहुंचे दर्जनों मरीजों को बिना टीका लगवाए ही वापस लौटना पड़ा। रजिस्ट्रेशन के बाद काउंटर पर टीका न होने का नोटिस देखकर लोग आक्रोशित हो गए। वहीं दूसरी ओर एसकेएमसीएच में भी एआरवी का स्टॉक खत्म हो गया है। इससे मरीज लौट रहे हैं।
टीका न मिलने से आक्रोश
मरीजों का कहना है कि अस्पताल में सप्ताह में सिर्फ दो से तीन दिन ही टीका मिल पाता है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पिछले कुछ दिनों में रेबिज टीका लेने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। वैक्सीन की उपलब्धता वाले दिनों में रोज 150 से 200 मरीज पहुंचते हैं।
निजी क्लीनिक का सहारा
सकरा के मो. सिकंदर ने बताया कि रविवार शाम कुत्ते के काटने के बाद वे सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचे थे।
यहां वैक्सीन न मिलने पर उन्हें 24 घंटे के भीतर निजी क्लीनिक से महंगा टीका लगवाना पड़ा। सदर अस्पताल में पहली डोज वाले मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने और राज्य मुख्यालय से आपूर्ति न होने से यह स्थिति बनी है। मामले की जानकारी मुख्यालय को भेज दी गई है और जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।
