विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजकीय पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर में IEI स्टूडेंट चैप्टर की स्थापना, छात्रों को मिलेंगे तकनीकी और करियर के नए अवसर

By Prashant KumarEdited By: Ajit kumar
Published: Fri, 18 Sep 2026 03:20 PM (IST)

Bihar Polytechnic Engineering News: मुजफ्फरपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक में द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) का स्टूडेंट चैप्टर स्थापित किया गया ...और पढ़ें

इस चैप्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने, नेटवर्किंग और करियर विकास के कई नए रास्ते मिलेंगे। फाइल फोटो

इस चैप्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने, नेटवर्किंग और करियर विकास के कई नए रास्ते मिलेंगे। फाइल फोटो

प्रशांत कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Government Polytechnic IEI: राजकीय पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर में द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) यानी IEI स्टूडेंट चैप्टर की विधिवत स्थापना की गई है।

इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बेहतर तकनीकी ज्ञान, कौशल विकास और व्यावहारिक अनुभव के अवसर उपलब्ध कराना है।

इसके माध्यम से छात्रों को विभिन्न सेमिनार, कार्यशालाओं, तकनीकी प्रतियोगिताओं, प्रोजेक्ट, नवाचार एवं शोध संबंधी गतिविधियों में भाग लेने का सीधा मौका मिलेगा।

आयोजनों को मिलेगा मंच

छात्र-छात्राएं तकनीकी कार्यक्रमों, शोध-पत्र प्रस्तुतियों, मॉडल प्रदर्शन, स्टार्टअप और नवाचार से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का खुद भी आयोजन कर सकेंगे।

इस चैप्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने, नेटवर्किंग और करियर विकास के कई नए रास्ते मिलेंगे। वे संस्थान के अलावा IEI के राज्य एवं स्थानीय केंद्रों द्वारा आयोजित सेमिनार, कार्यशालाओं तथा राष्ट्रीय सम्मेलनों में भी हिस्सा ले सकेंगे।

शोध और मार्गदर्शन

विद्यार्थी अपने शोध एवं अध्ययन के लिए संस्थान के राज्य और स्थानीय केंद्रों के पुस्तकालयों की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा करियर संबंधी मार्गदर्शन के लिए छात्र IEI के सदस्यों तथा उद्योग जगत के विशेषज्ञों से सीधे जुड़ सकते हैं।

स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद योग्य छात्र IEI के कॉर्पोरेट सदस्य बनने के लिए भी पूरी तरह पात्र होंगे।

नकद पुरस्कार का प्रावधान

चैप्टर की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र समूहों को नकद पुरस्कार एवं प्रोत्साहन प्रदान किए जाने का प्रावधान रखा गया है।

इसके साथ ही छात्रों को अपने तकनीकी व शोध कार्यों को प्रतिष्ठित शोध-पत्रों के रूप में प्रकाशित कराने का अवसर मिलेगा। इस स्थापना से संस्थान के विद्यार्थियों के तकनीकी, व्यावसायिक और व्यावहारिक विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा।

नवाचार संस्कृति होगी मजबूत

छात्रों को उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा।

यह पहल संस्थान परिसर में तकनीकी शिक्षा, उच्च स्तरीय शोध और नवाचार की संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में कंपार्टमेंटल परीक्षा के दौरान चले ईंट-पत्थर, रोड़ेबाजी में गार्ड समेत कई घायल