मुजफ्फरपुर के गायघाट में 2.4 किलो स्मैक के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, पूछताछ जारी
पुलिस ने मुजफ्फरपुर के गायघाट में स्मैक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

दोनों की गिरफ्तारी हनुमान नगर स्थित उनके घर से की गई। पुलिस के अधिकारी ने दी जानकारी।
HighLights
गायघाट में पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की।
एक महिला सहित दो आरोपी हनुमान नगर से गिरफ्तार किए गए।
2.435 किलो स्मैक, 2.10 लाख नकद और चार फोन बरामद।
संवाद सहयोगी, गायघाट (मुजफ्फरपुर)। Muzaffarpur Smack Seizure: जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
दोनों की गिरफ्तारी हनुमान नगर स्थित उनके घर से की गई। पुलिस ने आरोपितों के पास से 2.435 किलोग्राम स्मैक, 2.10 लाख रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
2015 पुड़िया स्मैक बरामद
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिवशंकर कुमार और अंशु कुमारी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने दोनों के घर पर कार्रवाई की थी। तलाशी के दौरान 2015 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 2.435 किलोग्राम है।
खरीद बिक्री की जांच
थानाध्यक्ष के अनुसार, पुलिस ने आरोपितों के पास से 2 लाख 10 हजार रुपये नकद और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। दोनों से पूछताछ कर स्मैक की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
