विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में छिनतई का पर्दाफाश, तीन बदमाशों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

Published: Thu, 01 Oct 2026 07:04 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर एक आरोपी अमन कुमार को ...और पढ़ें

घटना में शामिल एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। सौ. विभाग

घटना में शामिल एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। सौ. विभाग

HighLights

  1. मोतीपुर छिनतई मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

  2. गिरफ्तार आरोपी अमन कुमार ने दो साथियों के नाम बताए।

  3. घटना में प्रयुक्त बाइक राकी कुमार के घर से बरामद की गई।

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Motipur Snatching Case: जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में छिनतई की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोतीपुर निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है।

बगाही पुल के पास वारदात

बीते 10 सितंबर को मोतीपुर थाना क्षेत्र के बगाही पुल के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से छिनतई की घटना को अंजाम दिया था।

इस संबंध में मोतीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस टीम तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जांच कर रही थी।

पूछताछ में दो नाम उजागर

जांच के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अमन कुमार ने बताया कि उसने अपने दो साथियों नीतीश साह और राकी कुमार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, घटना में इन तीनों की संलिप्तता सामने आई है।

बाइक बरामदगी के बाद छापेमारी

घटना में प्रयुक्त बाइक राकी कुमार के घर से जब्त की गई है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

पुलिस विभिन्न थानों से गिरफ्तार आरोपित के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। उसके विरुद्ध लंबित मामले सामने आने पर संबंधित मामलों में रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में गांजा के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी जारी