विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में बिना हथियार संतरी ड्यूटी करने पर महिला सिपाही निलंबित, विभागीय जांच शुरू

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:14 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के कच्ची-पक्की ओपी में एक महिला सिपाही को बिना हथियार के संतरी ड्यूटी करने के आरोप में निलंबित कर ...और पढ़ें

इसमें प्रीताकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रीताकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. महिला सिपाही बिना हथियार संतरी ड्यूटी पर निलंबित।

  2. एसएसपी कांतेश मिश्रा ने की तत्काल कार्रवाई।

  3. कर्तव्य में लापरवाही पर विभागीय जांच होगी।

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। कच्ची पक्की ओपी में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही को बिना हथियार के संतरी डयूटी करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।एसएसपी कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई है।

इसमें कहा गया कि एसएसपी द्वारा अनुशासनहीनता, मनमानेपन, कर्तव्य में लापरवाही के लिए पुलिसकर्मियों व पदाधिकारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पर्यवेक्षी पदाधिकारी सदर थाना एवं पुलिस उपाधीक्षक (विशेष अपराध) द्वारा सुपर पेट्रोलिंग जांच रिपोर्ट में महिला सिपाही रिंकु कुमारी के द्वारा लगातार दो तिथियों में बिना हथियार के संतरी ड्यूटी करने का उल्लेख किया गया है।

उक्त टिप्पणी व अनुशंसा के आलोक में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने महिला सिपाही रिंकु कुमारी को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, मनमानेपन और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया।

आगे विभागीय कार्यवाही भी चलाई जाएगी। बता दें कि रात्रि गश्ती के दौरान औचक रूप से हर दिन वरीय अधिकारियों के द्वारा विभिन्न इलाकों की जांच की जाती है। इसी क्रम में सुपर पेट्रोलिंग की टीम ने जांच में संतरी डूयटी में बिना हथियार के महिला सिपाही को पाया था। इसके बाद एसएसपी को रिपोर्ट किया गया। जिस पर कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में 56 करोड़ के साइबर फ्रॉड की साजिश नाकाम, नौ शातिर गिरफ्तार