विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति और बेटे को खोने वाली मुजफ्फरपुर की निभा को मिला 50 लाख का सहारा, पश्चिम बंगाल से घर पहुंचे मंत्री

By Sanjeev kumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Fri, 30 Oct 2026 07:35 PM (IST)

कोलकाता के चोरबागान हादसे में पति और बेटे को खोने वाली मुजफ्फरपुर की निभा कुमारी को पश्चिम बंगाल सरकार ने 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से मृतक के स्वजन को आर्थिक सहायता के रूप में 25-25 लाख का चेक सौंपे।

पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से मृतक के स्वजन को आर्थिक सहायता के रूप में 25-25 लाख का चेक सौंपे।

HighLights

  1. कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की मौत।

  2. पश्चिम बंगाल सरकार ने 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया।

  3. मंत्री उमेश राय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर । कोलकाता के चोरबागान हादसे में पिता-पुत्र की मौत के बाद पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य और शहरी विकास मंत्री मंत्री उमेश राय शुक्रवार को भगवापुर बीबीगंज स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर स्वजन से मिले।

मंत्री ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से मृतक के स्वजन को आर्थिक सहायता के रूप में 25-25 लाख का चेक सौंपे।

मृतक अभिषेक श्रीवास्तव की पत्नी निभा कुमारी को 25-25 लाख रुपये के दो चेक सौंपे जाने के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने भी फोन पर बात कर संवेदना व्यक्त की।

बता दें कि हादसा कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल के दौरान भगदड़ में विभिन्न जगहों के 19 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में साहेबगंज के राजेपुर इलाके के अभिषेक श्रीवास्तव व उनके पुत्र की मौत हो गई थी।

मंत्री उमेश राय ने कहा कि हादसा बेहद दुखद है। इसमें 19 लोगों की मौत हुई है। सरकार मृतक के स्वजन के साथ खड़ी है। सरकार के तरफ से सभी मृतक के स्वजन को 25-25 लाख रुपये दिये गये है। प्रधानमंत्री फंड से भी दो -दो लाख रुपये दिये जाएंगे।

मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी की बात पर मंत्री ने बताया कि इसमें थोड़ी परेशानी है। बंगाल में डोमिसाइल नीति लागू है, ऐसे मे नौकरी देने में दिक्कत है। फिर भी इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। मृतक अभिषेक श्रीवास्तव के बड़े भाई ने बंगाल सरकार की सराहना की।

कहा कि हम सब चाहते है कि बंगाल सरकार परिवार के एक सदस्य को नौकरी दें। आपदा विभाग के एडीएम ने बताया कि घटना के बाद बंगाल से सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर के दो लोग अभिषेक और उनके बेटे आयांश की मौत हुई है।

सहायता राशि के लिए डिटेल मांगी गई थी। जिसके बाद बंगाल सरकार की ओर से 25-25 लाख का दो चेक स्वजन को सौंपे गए।

बता दें कि मृतक अभिषेक श्रीवास्तव मूल रूप से साहेबगंज के राजेपुर ओपी के पिपराराघो के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका पूरा परिवार भगवानपुर बीबीगंज में रह रहे थे।

अभिषेक पत्नी निभा, नौ वर्षीय बेटा आयांश के साथ कोलकाता में दुर्गा पूजा देखने गए थे। चोरबागान पंडाल हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।