तर्पण करने गए हो गया दाह संस्कार, मुजफ्फरपुर के औराई में सीतामढ़ी के बुजुर्ग की बागमती में डूबने से मौत
Aurai Bagmati River Death: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में बागमती नदी में तर्पण करते समय एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ...और पढ़ें

जल अर्पण के दौरान पैर फिसलने से वह नदी की तेज धारा में चले गए।
HighLights
मुजफ्फरपुर के औराई में 65 वर्षीय बुजुर्ग की डूबने से मौत।
बागमती नदी में तर्पण करते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा।
सीतामढ़ी निवासी रामचंद्र बैठा का शव एक घंटे बाद मिला।
संवाद सहयोगी, औराई (मुजफ्फरपुर)। Pitru Paksha Tarpan Accident: जिले के औराई थाना क्षेत्र में एनएच-22 किनारे कटौंझा में बागमती उत्तरायणी नदी की तेज धारा में डूबने से शुक्रवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के महिंदवारा थाना क्षेत्र के गोविंद पितौझिया गांव निवासी रामचंद्र बैठा के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है।
तर्पण के दौरान फिसला पैर
जनार के पूर्व पंचायत समिति सदस्य नवीन कुमार ने बताया कि पितृपक्ष के दौरान प्रतिदिन लोग नदी में अपने पितरों को जलार्पण (तर्पण) करने के लिए जुटते हैं।
इसी क्रम में रामचंद्र बैठा भी तर्पण करने पहुंचे थे। जल अर्पण के दौरान पैर फिसलने से वह नदी की तेज धारा में चले गए।
तेज धारा में बह गए
रामचंद्र देखते-देखते नदी की धार में काफी आगे तक चले गए। उन्हें डूबता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नदी में उनकी तलाश शुरू की।
करीब एक घंटे की तलाश के बाद सुबह दस बजे बेनीपुर के निकट बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा से रामचंद्र बैठा का शव बरामद किया गया।
बेदौल ओपी की पुलिस ने शव की पहचान कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के सरैया में बोरे में बंद मिली युवती की लाश, चेहरे पर गहरे जख्म के निशान
